सिर्फ बुजुर्गों को डेट करती है हसीना, अपनी उम्र के लड़कों में नहीं है कोई दिलचस्पी!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बेबी शब्‍द से आपको लग रहा होगा कि एक ऐसी बच्‍ची जो लोगों की बेटी बनकर रह रही हो. ज्‍यादातर लोगों को यही लगेगा, लेकिन यूरोपीय देशों में डेटिंग का एक नया कांसेप्‍ट चल पड़ा है. अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए कॉलेजों की गर्ल्स स्टूडेंट्स रईसजादों और बुजुर्ग अमीरों को डेट करती हैं. इसके बदले उन्हें पैसे और गिफ्ट्स मिलते हैं, जिनसे वे अपने सारे शौक पूरे करती हैं. लंदन 24 साल की शार्लोट डेविस भी इन दिनों यही काम कर रही हैं. अमीर लोगों के पैसों पर वह दुनिया घूम रही हैं. पब-रेस्‍तरां जा रही और खूब पाटियां कर रही हैं. उन्‍होंने अपनी कहानी इंस्‍टाग्राम पर शेयर की है.

न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, शार्लोट डेविस ने बताया कि एक टीवी शो देखने के बाद उन्‍हें शुगर बेबी बनने की प्रेरणा मिली. इस शो में शुगर बेबी और शुगर डैडी के बीच संबंधों को दिखाया गया था. जिसे देखकर शार्लोट को भी लगा कि वह ऐसा कर सकती हैं. शार्लोट तब 8 साल के लंबे रिलेशनश‍िप से बाहर आई थीं, और उन्‍हें कोई ऐसा साथी चाह‍िए था जो उनकी भावनाओं को समझ सके. उन्‍हें सहारा दे सके. उनकी मानसिक रूप से मदद कर सके. वह फ‍िर किसी गंभीर रिलेशनश‍िप में नहीं जाना चाहती थीं, इसलिए उन्‍होंने एक डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और दोस्‍त तलाशने लगी.

गिफ्ट और लग्‍जरी लाइफ मिलने लगी
शार्लोट ने बताया कि देखते ही देखते रिश्तों की भरमार आ गई. साथ डेटिंग करने वालों की लाइन लग गई. इसके बदले में मुझे भी ढेर सारा पैसा, गिफ्ट और लग्‍जरी लाइफ मिलने लगी. जनवरी में मैंने एक डेटिंग ऐप का इस्‍तेमाल शुरू किया. इसकी मदद से 30 से 60 साल के लोगों को डेट करने लगी. बदले में लोग मुझे अच्‍छा खासा पेमेंट करते है. मेरी खरीदारी का सारा पैसा वही देते हैं. अगर कहीं घूमने जाना हो तो उन्‍हीं के पैसे खर्च होते हैं. मुझे लगता है कि मैंने पहले जिन लोगों के साथ फ‍िज‍िकल रिलेशन रखे, उनसे यह काफी बेहतर है. मुझे काफी खुशी और संतुष्टि मिल रही है.

Tags: Ajab Gajab news, Bizarre news, OMG News, Shocking news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें