लहंगा पहन सड़क पर स्कूटी भगाती दिखी दुल्हन, वीडियो शेयर होते ही कट गया चालान, ऐसी बेवकूफी की मिल गई सज़ा


सोशल मीडिया के बढ़ते चलन ने लोगों को रील और वीडियो बनाने के पीछे पागल कर दिया है. कब कहां कैसे रील बनानी है, इसका लिहाज भूलकर लोग हर वक्त वर्चुअल वर्ल्ड में ही जीने लगे हैं. अब तो दूल्हा दुल्हन अपनी शादी की फोटो शूट और विडियोज के लिए भी रील मोड में ही चले गए हैं और पब्लिक प्लेस को अपनी सोशल मीडिया व्यूज और लाइक्स का माध्यम बनाने लगे हैं. इस दौरान वो सेफ्टी का भी ख्याल भी रखते जो किसी बेवकूफ़ी से कम नहीं. एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन लहंगा पहनकर सड़क पर स्कूटी चला रही थी. जिसे देखते ही दिल्ली पुलिस ने गजब का काम किया.

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर वीडियो में एक दुल्हन लहंगा पहनकर सड़क पर स्कूटी चलाते हुए रील बनाती दिखी. जैसे ही दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर साझा हुआ दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लिया और फौरन उसे चालान भेज दिया. साथ ही ऐसी बेवकूफ़ी पर फटकार भी लगाई. delhi.police_official ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर चालान की कॉपी के साथ ये वीडियो भी शेयर किया है.

बिज़ी रोड पर रील बनाना दुल्हन का पड़ा महंगा
सड़क पर स्कूटी चलाती दुल्हन का वीडियो जबरदस्त वायरल हो गया. लेकिन जैसे ही इस पर दिल्ली पुलिस की नजर पड़ी तो दुल्हन की बैंड बज गई. दरअसल, वायरल वीडियो में गोल्डन लहंगा पहने एक दुल्हन भीड़भाड़ वाली बिज़ी सड़क पर स्कूटी दौड़ाती नजर आ रही है. इस दौरान उसने हेलमेट भी नहीं पहन रखा, जो ट्रैफिक रूल का उल्लंघन तो है ही, साथ ही सुरक्षा के नजरिये से भी बड़ी लापरवाही है. साथ ही उसके पास उस दौरान ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था बस दिल्ली पुलिस को मौका मिल गया इस रील वाली दुल्हन को सबक सिखाने का.

Tags: Ajab Gajab news, Delhi police, Khabre jara hatke, Traffic rules, Viral Video on Social Media

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया