Best 30K Smartphone: अगर आप बेस्ट मिंड रेंज स्मार्टफोन के लिए 30,000 रुपये तक खर्च करने के लिए तैयार हैं, तो हम आपको 3 ऐसे बेस्ट मोबाइल फोन बताने जा रहे हैं, जो फीचर्स के मामले में एक-दूसरे से कम नहीं हैं. आइये जानते हैं इनके फीचर्स और कीमत, आखिर में आपको बताएंगे आपकी जरूरत के लिए कौन-सा मोबाइल फोन बेहतर रहेगा.
01

ये स्मार्टफोन हैं Poco F5, Galaxy F54, और Moto Edge 40, ये मिड रेज साइज मोबाइल फोन हैं और इनके फीचर्स भी लगभग एक जैसे हैं. आइये हम आपको बताते हैं इनमें से आप अपने लिए कैसे एक बेस्ट स्मार्टफोन चुन सकते हैं.
02

Poco F5 क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 चिपसेट के साथ आता है और Octa core (2.91 GHz, 2.49 GHz) प्रोसेसर है. इस फोन में Ambient Light Sensor, Proximity Sensor, Accelerometer समेत कुछ खास सेंसर भी दिए गए हैं. यह फोन 5G और 4G दोनों सपोर्ट करता है. पोको एफ5 की कीमत 29999 है.
03

Motorola Edge 40 स्मार्टफोन 6.55 इंच फुल-एचडी+ (2400 x 1080 पिक्सल) पोलेड डिस्प्ले पैनल के साथ आता है. खास बात है कि इस डिस्प्ले को सैंडब्लास्टेड एल्युमिनियम बेजल्स से बनाया गया है. इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 5G प्रोसेसर है, जिसे 8GB LPDDR4x रैम और 256GB USF 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ कनेक्ट किया गया है. (Image- Twitter @rquandt)
04

इस फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और मैक्रो विजन के लिए अल्ट्रावाइड लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है. इस फोन की कीमत भी 29,999 रुपये है. (Image- Twitter @rquandt)
05

Samsung Galaxy F54 30,000 से कम कीमत में आने वाला सैमसंग का यह फोन मार्केट में धूम मचा रहा है.इस स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल रहा है. इसके अलावा AMOLED पैनल है, जो HD+ रिजॉल्यूशन पर चलता है.
06

यह फोन कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 कोटिंग, Exynos 1380 चिपसेट और लेटेस्ट Android 13 OS आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आता है. सैमसंग फोन के साथ 4 साल के एंड्रॉइड OS अपग्रेड दे रही है. फोन में OIS सपोर्ट के साथ 108MP का प्राइमरी सेंसर मिलता है, जबकि सेल्फी सेंसर 32MP है. (Image- Samsung)
07

अब बात करते हैं कि इनमें से कौन-सा फोन आपके लिए बेस्ट होगा. अगर आप गेमिंग लवर हैं तो, Poco F5 सबसे बेहतर ऑप्शन होगा. वहीं, डिजाइन और क्लीन स्टॉक एंड्रॉइड एक्सपीरियंस के लिए मोटोरोला एज 40 खरीद सकते हैं.
08

बेहतर हार्डवेयर की चाह रखने वाले यूजर के लिए गैलेक्सी F54 अच्छा विकल्प हो सकता है. हालांकि मोटो एज 40 और पोको F5 दोनों भी इस मामले में कम नहीं है, लेकिन अगर आप लॉन्ग बैटरी लाइफ भी चाहते हैं तो गैलेक्सी F54 आपके लिए बिल्कुल एक अच्छी च्वॉइस होगी.






