Meera Road Murder: मनोज के कबूलनामें से पुलिस भी हो गई कंफ्यूज! क्‍या बचने के लिए नई कहानी बुन रहा है आरोपी?

नई दिल्‍ली. मुंबई के मीरा रोड़ हत्‍याकांड में लिव-इन पार्टनर सरस्‍वती वैद्य को लेकर आरोपी मनोज सेन ने एक चौका देने वाला खुलासा किया है. मनोज का कहना है कि उसने सरस्‍वती की हत्‍या नहीं की है. सरस्‍वती ने जहर खाकर आत्‍महत्‍या की है. पुलिस अरेस्‍ट से बचने के लिए उसने सरस्‍वती के शव के टुकड़े किए. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मनोज का कहना है कि वो सरस्‍वती को मृत देखकर काफी घबरा गया था और उसे अपनी गिरफ्तारी का डर सताने लगा था.

रिपोर्ट में बताया गया कि 56 वर्षीय मनोज ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि वो तीन जून की सुबह घर आया तो उसने देखा कि सरस्‍वती फ्लोर पर गिरी पड़ी है. उसके मुंह से झाग निकल रहा है. मौत की पुष्टि होने के बाद उसने पेड़ काटने वाला कटर खरीदा और उससे सरस्‍वती के शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए. साथ ही इन टुकड़ों को कूकर में उबाला और इन्‍हें गैस पर भूंदा भी. ऐसा करने के पीछे उसकी मंशा केवल शरीर को आसानी से ठिकाने लगाने की थी.

यह भी पढ़ें:- Amazon Plane Crash: 4 दिन बाद ही मां की हो गई थी मौत, सांपों से भरे जंगल में 40 दिन कैसे जिंदा रहे चारों बच्चे?

घर से बदबू आने पर हुआ हत्‍या का खुलासा

बता दें कि यह पूरा मामला सात जून को सामने आया था. आसपड़ोस के लोगों को सोमवार यानी पांच जून से ही शव के अंदर से बदबू आनी शुरू हो गई थी. मनोज के पड़ोसी ने दरवाजा खटखटाया तो उन्‍होंने नहीं खोला. अंदर से कटर चलने की आवाज आ रही थी. एक दिन पड़ोसी ने उन्‍हें बातचीत के लिए पकड़ा तो वो कुछ जरूरी काम होने की बात कहकर वहां से निकल गया. बदबू लगातार बढ़ती जा रही थी, जिसे देखते हुए सोसायटी के मैनेजमेंट ने इसकी सूचना पुलिस को दी.

श्रद्धा हत्‍याकांड से प्रभावित था मनोज
जिसके बाद मनोज के घर का दरवाजा खोला गया. अंदर सरस्‍वती के शव के टुकड़े कूकर में मिले. इस पूरे प्रकरण पर डीसीपी जयंत बाजबले का कहना था कि मनोज दिल्‍ली के श्रद्धा वालकर हत्‍याकांड से प्रभावित था. लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने श्रद्धा की हत्‍या कर शव के टुकड़े कर उन्‍हें जंगल में फेंक दिया था.

Tags: Mumbai crime, Mumbai murder

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया