नई दिल्ली. समर्थन मूल्य पर फसल का दाम नहीं मिलने को लेकर हरियाणा और पंजाब के किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 44 को ब्लॉक कर दिया. दिल्ली और चंडीगढ को जोड़ने वाले इस हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. यह पूरा मसला सूरजमुखी के बीज के लिए सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल नहीं खरीदे जाने से जुड़ा है. किसानों का कहना है कि उन्हें विवश किया जा रहा है कि वो फसल को चार हजार प्रति क्विंटल पर बेचें जबकि सरकारी दाम (MSP) छह हजार रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है.
इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास किसान हाईवे पर बैठे हैं. हाथ में प्लेकार्ड लिए वो अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. किसान नेता राकेश टिकैत ने हालांकि कहा कि किसानों ने हाईवे को ब्लॉक नहीं किया है. वो केवल हाईवे के किनारे बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. राकेश टिकैत ने कहा, “हमारी केवल दो डिमांड है. जो भी किसान हिरासत में लिए गए हैं उन्हें रिलीज किया जाए. साथ ही सूरजमुखी के बीज की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाए.”
यह भी पढ़ें:- ED ने चीन कंपनी Xiaomi से 5,551 करोड़ वसूलने की पूरी की तैयारी! नोटिस भेजकर इन 3 बैंकों को भी लपेटे में लिया
आपके शहर से (कुरुक्षेत्र)

हरियाणा रोडवेज का कंडक्टर जीत रहा दिल, टिकट काटने के साथ कमा रहा ‘पुण्य’

40 फीट के मंच पर…32 फीट की मूर्ति, अद्भुत होगा महाबली भीम का स्वरूप, यहां बनेगा मंदिर

गुरुग्राम की ‘मंगले दी कुल्फी’ का अपना मजा, एक बार चखेंगे…फिर बार-बार आएंगे!

Rohtak PGI: यहां भूखों को फ्री में मिलता है दो वक्त का खाना, लोग भी करते हैं भागीदारी

Farmer Protest: एमएसपी को लेकर किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे किया जाम, सड़क पर ही शुरू किया लंगर

गुलामी से आजादी तक के ‘बर्तनों’ की कहानी, इस शख्स ने संजो कर रखी है बुजुर्गों की निशानी!

OMG! 500 साल पुराना पत्थर बताता है मौसम का पूर्वानुमान, ‘चमत्कार’ देख वैज्ञानिक भी हैरान

Gurugram: गुरुग्राम में शख्स ने अजनबी संग जमकर पी शराब, फिर अपनी ही कार से मेट्रो तक ली लिफ्ट, घटना हुई वायरल

महामारी की वजह से अंग्रेजों ने छोड़ा था करनाल, यहां पर 500 से अधिक कब्रें हैं गवाह

हरियाणा में एक ऐसी ‘फैक्ट्री’…जहां खिलाड़ी होते हैं तैयार, पूरे देश में प्रसिद्ध है यह गांव

खुशखबरी: हरियाणा से मां वैष्णो देवी धाम जाने में होगी आसानी, यहां से नई बस सेवा शुरू
कुरुक्षेत्र से सामने आ रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसान दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर ट्रैक्टर लगाकर उसे ब्लॉक करे बैठै हैं. वहीं, अन्य वीडियो में किसान हाईवे पर हजारों की संख्या में मार्च करते दिख रहे हैं. इतने लोगों के बीच ट्रैफिक निकल पाना असंभव है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार एनएच-44 पर किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक को अन्य रास्तों पर डायवर्ट कर दिया है.
.
Tags: Haryana Farmers, Haryana news, Kisan Protest, Kisan protest news
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 18:46 IST






