UP BEd JEE 2023: अगर एडमिट कार्ड में है गलती तो ना हों परेशान, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने निकाला ये समाधान 


शाश्वत सिंह/झांसी : उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP B.Ed JEE) 15 जून को आयोजित की जाएगी. इस बार परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी झांसी स्थित बुंदेलखंड विश्वविद्यालय को दी गई है. विश्वविद्यालय द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.bujhansi.ac.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं. कई अभ्यर्थियों द्वारा एडमिट कार्ड में त्रुटि होने की शिकायत की गई थी. नाम से लेकर जन्मतिथि में गलतियां सामने आई थी, जिसको लेकर अभ्यर्थी चिंतित थे.

अभ्यर्थियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब इसका समाधान निकाल लिया है. अगर अभ्यर्थियों को लगता है कि उनके एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो वह इसकी जानकारी परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों को दे सकते हैं. गलती के बारे में सूचित करने के साथ ही सही दस्तावेज दिखाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश पा सकते हैं. अभ्यर्थी द्वारा दी गई जानकारी को सिस्टम में अपडेट भी कर दिया जाएगा.

गलती सुधारने का अंतिम मौका
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में भी अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन फॉर्म में हुई गलतियों को ठीक करने का मौका दिया गया था. इसके बावजूद जो गलतियां रह गई हैं जो अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर ही उसे ठीक कर सकते हैं. 15 जून को प्रदेश के 75 जिलों में बने 1108 केंद्रों पर 5 लाख से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. विश्वविद्यालय द्वारा सभी 75 जिलों के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए गए हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 18:47 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया