09वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के लिए तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की बैठक

कौशाम्बी

मुख्य विकास अधिकारी ने योग सप्ताह एवं 09वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के लिए तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की बैठक

मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा उदयन सभागार में योग सप्ताह एवं 09वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने के लिए तैयारियों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 अनीता सिंह ने बताया कि 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह एवं 21 जून को 09वॉ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाना है, जिसकी थीम हर घर-ऑगन योग रखा गया है, जिससे योग के माध्यम से प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकें। 15 जून को योग का शुभारम्भ किया जाना है।
मुख्य विकास अधिकारी ने सभी खण्ड विकास अधिकारियों एवं ई0ओ0 को अपने-अपने क्षेत्र में एक स्थान चिन्हित कर 15 जून को प्रातः 07 बजे से योग कार्यक्रम का शुभारम्भ कराने के निर्देश दियें। उन्होंने कहा कि 21 जून को जनपद के विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगा तथा स्पोर्ट्स स्टेडियम, टेंवा में बृहद स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया जायेंगा। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक तैयारी समय से सुनिश्चित करने तथा आयुष कवच एप डाउनलोड कर योग की फोटो एवं विवरण अपलोड कराने के भी निर्देश दियें।
इस अवसर पर डीएफओ आर0 एस0 यादव एवं जिला विद्यालय निरीक्षक एस0 एन0 यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया