सारा-विक्की की लगी लॉटरी, 2023 की तीसरी हिट फिल्म निकली ‘जरा हटके जरा बचके’, 10 दिन में बनाया शानदार रिकॉर्ड

नई दिल्ली. सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ‘जरा हटके जरा बचके’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे ही सही कमाई के मामले में लगातार अपनी पकड़ बना रही है. फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म के प्रति दर्शकों का रूझान दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में फिल्म की कमाई बढ़ती ही जा रही है. फिल्म को संडे को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसी के साथ फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ की कमाई कर एक हिट फिल्म की लिस्ट में शामिल हो चुकी है. आपको बता दें कि सारा-विक्की के इस फिल्म को लक्ष्मण उटेकर ने डायरेक्ट किया था. जो फिल्म मिमी और लुका छुपी के लिए जाने जाते हैं.

क्या कहते हैं आंकड़े
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ताजा आंकड़े ट्विटर पर शेयर किए हैं. आंकड़े शेयर करते हुए तरण ने लिखा “ ज़रा हटके ज़रा बचके एक हिट है. 10वें दिन फिल्म ने 50 करोड़ का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है. तरण के अनुसार, फिल्म बेहद आसानी से 70 करोड़ कमा कर एक इतिहास रचेगी.तरण द्वारा शेयर किये आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपने सेकेंड वीक में शुक्रवार 3.42 करोड़, शनिवार 5.76 करोड़, रविवार 7.02 करोड़ की कमाई की है. ऐसे में फिल्म की टोटल कमाई 53.55 करोड़ हो चुकी है.

@taran_adarsh ट्विट पोस्ट

तरण आदर्श ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि इस साल हिंदी सिनेमा की दुनिया की ये तीसरी सबसे बड़ी हिट है. इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ और ‘द केरला स्टोरी’ इस लिस्ट में शामिल थे. फिल्म के अब तक के कलेक्शन का ब्योरा देते हुए उन्होंने ट्वीट किया, “केरल स्टोरी ने पहले वीक में 37.35 करोड़ की थी जबकि सेकेंड वीकेंड 16.20 करोड़ ऐसे में सेकेंड वीक में फिल्म की टोटल कमाई 53.55 करोड़ के आप पास रही है.

Tags: Box Office Collection, Entertainment, Entertainment news., Sara Ali Khan, Sara ali khan photos, Vicky Kaushal

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया