
हाइलाइट्स
हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा का बहुत महत्व बताया गया है
केले के पेड़ में कलावा बांधने से बृहस्पति देव होते हैं प्रसन्न
Astro Tips: हिंदू धर्म में देवी-देवताओं की पूजा और व्रत का बहुत महत्व है. मान्यता है कि जो भी भक्त विधि विधान से श्रद्धापूर्वक भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं. हिंदू धर्म में पेड़-पौधों की पूजा का महत्व भी बताया है. अलग-अलग पेड़ पौधों के लिए अलग-अलग पूजा पद्धत्ति और नियम हैं. पीपल, शमी, तुलसी आदि पौधों को लेकर कई उपाय बताए गए हैं. जिन्हें अपनाने से घर मे सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. इसी तरह का एक उपाय पौधों को कलावा बांधने का है. ज्योतिषशास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें कलावा बांधने से धन का लाभ हो सकता है. आइए आज हम भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से इस बारे में जानते हैं.
1.तुलसी: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा का बहुत महत्व बताया गया है. तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है. हिंदू घरों में तुलसी के पौधे को लगाकर उसका विधिवत पूजन करने का विधान है. मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे के आगे रोजाना दीपक जलाने और तुलसी में कलावा बांधने से तुलसी मैया की कृपा प्राप्त होती है. तुलसी में कलावा बांधने से घर में आने वाली विपत्ति दूर होती है.
2.बरगद का पेड़: शास्त्रों में बरगद के पेड़ की पूजा करने के बारे में बताया गया है.वट सावित्री व्रत के दौरान महिलाएं बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा करती हैं. मान्यता है कि बरगद के पेड़ की पूजा करने के बाद उसमें कलावा बांधने से सुहागिन स्त्रियों के सुहाग की रक्षा होती है. इससे अकाल मृत्यु जैसे योग टल जाते हैं.
इसे भी पढ़ें- लाल मिर्च के 4 चमत्कारिक उपाय अपनाएं, सफलता के खुल जाएंगे द्वार, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा
3.पीपल: हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को बहुत पवित्र बताया गया है. मान्यता है कि पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और भगवान शिव का वास होता है. शास्त्रों में पीपल के पेड़ की पूजा करने के बारे में बताया गया है. मान्यता के अनुसार यदि कोई व्यक्ति मंगलवार और शुक्रवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा कर उसमें कलावा बांधता है तो इससे उसके घर में सकारात्मकता आती है. इस उपाय से घर से नकारात्मकता दूर होती है.
4.केले का पेड़: हिंदू धर्म में केले के पत्ते का बहुत महत्व बताया गया है. शास्त्रों में केले के पेड़ को बहुत ही शुभ माना गया है. मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है. मान्यताओं के मुताबिक अगर केले के पेड़ की पूजा के साथ उसमें कलावा भी बांधा जाए तो ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है. यदि कलावा गुरुवार के दिन बांधा जाए तो इससे बृहस्पति देव भी बेहद खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं.
इसे भी पढ़ें- इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, घर में होगी धन की बरसात, गलती करने पर हो सकते हैं कंगाल
5.शमी: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार शमी भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है. साथ ही यह शनिदेव को भी प्रिय है. शनिदेव और भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शमी के पौधे की पूजा करने को।कहा जाता है. शनि के दोष से बचने के लिए शमी के पौधे को घर में लगाने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा यदि शमी के पौधे को कलावा बांधा जाता है तो इससे शनिदेव बेहद प्रसन्न होते हैं. इस उपाय से घर में राहु का दुष्प्रभाव भी कम होता है.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 18:01 IST






