कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किसानों का सूरजमुखी की खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर शुरू हुआ विरोध सोमवार को भी जारी है. किसानों ने सोमवार को कुरुक्षेत्र में महापंचायत बुलाई जिसमें राज्य सरकार को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया लेकिन जब सरकार का कोई प्रतिनिधि शामिल नहींं हुआ तो किसानों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया है. किसानों की मांग है सूरजमुखी की खरीद पर एमएसपी लागू हो और पुलिस ने कुछ दिनों पहले जिन किसान नेताओं को गिरफ्तार किया था उन्हें रिहा किया जाए. इसके बाद पुलिस ने नेशनल हाईवे के रूट पर कुछ बदलाव किया है ताकि लोग जाम में न फंसे.
किसानों ने हाईवे पर ही शुरू किया लंगर
-कुरुक्षेत्र के पिपली में किसानों ने हाईवे को पिछले 2 घंटे से लगातार जाम लगा हुआ है. किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक जाम जारी रहेगा. इस बीच हाईवे पर लंगर भी शुरू कर दिया गया है.
-किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि ‘जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानेंगी, तब तक हम बैठे रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘लोकल कमेटी सरकार से बातचीत कर रही है. देखते हैं क्या निर्णय होता है. हम लोकल कमेटी के साथ हैं, जो वह डिसीजन लेंगे, वही हमें मानना होगा.’
आपके शहर से (कुरुक्षेत्र)

हरियाणा रोडवेज का कंडक्टर जीत रहा दिल, टिकट काटने के साथ कमा रहा ‘पुण्य’

Gurugram: गुरुग्राम में शख्स ने अजनबी संग जमकर पी शराब, फिर अपनी ही कार से मेट्रो तक ली लिफ्ट, घटना हुई वायरल

हरियाणा में एक ऐसी ‘फैक्ट्री’…जहां खिलाड़ी होते हैं तैयार, पूरे देश में प्रसिद्ध है यह गांव

गजब! भारत-पाक विभाजन की याद दिलाते हैं ये बर्तन, ट्रेन में 100 साल पहले भारत लाए थे वासुदेव के पूर्वज

OMG! 500 साल पुराना पत्थर बताता है मौसम का पूर्वानुमान, ‘चमत्कार’ देख वैज्ञानिक भी हैरान

Rohtak PGI: यहां भूखों को फ्री में मिलता है दो वक्त का खाना, लोग भी करते हैं भागीदारी

गुलामी से आजादी तक के ‘बर्तनों’ की कहानी, इस शख्स ने संजो कर रखी है बुजुर्गों की निशानी!

40 फीट के मंच पर…32 फीट की मूर्ति, अद्भुत होगा महाबली भीम का स्वरूप, यहां बनेगा मंदिर

गुरुग्राम की ‘मंगले दी कुल्फी’ का अपना मजा, एक बार चखेंगे…फिर बार-बार आएंगे!

खुशखबरी: हरियाणा से मां वैष्णो देवी धाम जाने में होगी आसानी, यहां से नई बस सेवा शुरू
-इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग यही पूछते हैं कि आपने हाईवे जाम कर दिया लोग परेशान हो रहे हैं यह नहीं देखते किसानों को उनकी फसल का रेट नहीं मिल रहा.
किसान आन्दोलन के चलते रूट डायवर्ट किया गया
– दिल्ली- से चंडीगढ़ की तरफ से जाने वाले वाहनों के लिए मार्ग
– दिल्ली से चंडीगढ़-अम्बाला की तरफ जाने वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र सेक्टर 2/3 कट से ब्रहमसरोवर, तृतीय गेट केयूके ढाण्ड रोड से नेशनल हाईवे 152 डी रहेगा.
– यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए उमरी चौक पुल के नीचे से वाया उमरी, इन्द्री, लाडवा-यमुनानगर रहेगा.
चंडीगढ़-से दिल्ली की तरफ से जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्ट मार्ग
– चंडीगढ़ से करनाल-दिल्ली, यमुनानगर जाने वाले वाहनों के लिए अमन होटल पुल से जीटी रोड पर ना चढकर पुल की नीचे से साहा कट से वाया दौसडका, अधौया, बाबैन से होते हुए लाडवा से यमुनानगर व करनाल-दिल्ली रहेगा.
चण्डीगढ से कैथल-हिसार-कुरूक्षेत्र जाने वाले वाहनों के लिए साहा पुल के नीचे से जलेबी पुल से होते हुए वाया ठोल, 152 डी रहेगा.
आपको बता दें कि सोमवार को कुरुक्षेत्र में एक बार फिर से किसानों की महापंचायत हुई है. किसानों ने सरकार को सोमवार दो बजे का अल्टीमेटम दिया था कि सरकार आकर बातचीत करे. लेकिन सरकार की तरफ से कोई बातचीत के लिए नहीं पहुंचा और ऐसे में अब किसानों ने पिपली में दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर हाईवे जाम कर दिया है. पिपली में यह महा पंचायत हुई है. ऐसे में अब दोबारा हालात तनावपूर्ण होने के आसार बन गए हैं.
महापंचायत के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी से कम फसल की खरीद ना हो और केंद्र सरकार एमएसपी गारंटी कानून बनाए. एमएसपी गारंटी कानून देश में बनना चाहिए. राकेश टिकैत ने काह कि एमएसपी गारंटी कानून को लेकर बड़े आंदोलन होंगे. आज के समय में किसान-दुकानदार हर वर्ग दुखी है. उन्होंने हरियाणा सरकार से मांग की कि गिरफ्तार किए गए सभी किसानों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए. एमएसपी गारंटी कानून सरकार जल्द से जल्द लागू करें. फिलहाल, कुरुक्षेत्र में जीटी रोड जाम करने के लिए किसानों ने अनाज मंडी से निकलना शुरू हो गए हैं.
जानकारी के अनुसार, किसान नेता बलबीर राजेवाल,राकेश टिकैत और कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पुनिया किसान महापंचायत में पहुंचे गए हैं. इस दौरान बजरंग पुनिया ने कहा कि पहले किसानों ने अजय मिश्रा टेनी के साथ लड़ाई लड़ी और और हम खिलाड़ी बृजभूषण से लड़ाई लड़ रहे हैं. खिलाड़ियों का समर्थन किसानों के साथ है.
हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी का बड़ा बयान ने पूरे मसले पर कहा कि हरियाणा को अखाड़ा ना बनाए. कृषि मंत्री ने कांग्रेस, केजरीवाल और किसान नेताओं को नसीहत है. किसान महापंचायत पर जेपी दलाल ने कहा कि देश में किसान हित में सबसे ज़्यादा योजनाए हरियाणा में चल ही हैं. किसानों के नाम पर राजनीति करने वाले पंजाब और यूपी के नेता हरियाणा को अखाड़ा ना बनाएं. कल ही सीएम ने कुरुक्षेत्र में 20 हजार मीट्रिक टन सूरजमुखी का तेल निकलने तके लिए मिल लगाने की घोषणा की है. कुछ लोग हरियाणा को अखाड़ा बनाकर किसानों को बदनाम कर रहे हैं. पूर्व CM भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा में गठबंधन को स्वार्थ और लूट का गठबंधन करने पर जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस नेता अनापश्नाप बयानबाज़ी करते हैं.
कुरुक्षेत्र के पिपली में किसानों की महापंचायत के मद्देनजर पूरे हरियाणा में पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आ रहा है. सिर्फ हरियाणा ही बल्कि अलग-अलग राज्यों से किसानों के पिपली रैली में पहुंचे हैं. अंबाला में किसी प्रकार से लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति ना बिगड़े, इसके मद्देनजर धारा 144 लगा दी गई. लाठी डंडे , तलवार और हथियार लेकर चलने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है. उधर, कुरुक्षेत्र में गुरनाम सिंह चढूनी का जन्मदिन है और किसानों ने महापंचायत में पहुंचकर केक काटकर जन्मदिन मनाया है. बता दें कि किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी सहित टोटल 9 लोग जेल में बंद हैं.
क्या है पूरा विवाद
हरियाणा सरकार ने सूरजमुखी को भावांतर योजना में खरीदने का निर्णय लिया है, जिसमें ₹4800 भाव तय किया गया है और भावांतर योजना के तहत ₹1000 किसान को दिए जाएंगे. कुल ₹5800 किसान को प्रति किवंटल सूरजमुखी पर दिया जाएंगे, लेकिन एमएसपी ₹6400 है और इस पर सरकार खरीद नहीं कर रही है. इस पर किसान नाराज हैं और इसी कारण यह मसला चल रहा है.
.
Tags: Bajrang poonia, Farmer Agitation, Haryana News Today, Kisan Andolan, Punjab haryana news live, Rakesh Tikait
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 13:02 IST






