मई में टाटा मोटर्स ने लूट लिया बाजार, देखती रह गई हुंडई, इन कारों का चला जादू


नई दिल्ली. मई के महीने की कार सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है. बीता महीना टाटा मोटर्स के लिए काफी प्रॉफिटेबल साबित हुआ. कंपनी ने मंथ ऑन मंथ ग्रोथ में 6 पर्सेंट की ग्रोथ दर्ज की. वहीं एक्सपोर्ट्स के मामले में कंपनी ने 108 पर्सेंट की ग्रोथ दर्ज की.

कार निर्माता ने मई 2023 में 45,878 पैसेंजर व्हीकल्स की सेल की, जो पिछले इसी टाइम पीरियड में 43,341 यूनिट्स थी. मई 2022 में 51 यूनिट्स के मुकाबले 106 यूनिट्स के साथ एक्सपोर्ट में मजबूत ग्रोथ देखी गई. टाटा की कुल सेल का आंकड़ा पिछले साल इसी महीने में 76,210 यूनिट्स की तुलना में 74,973 यूनिट्स रहा, जिसमें 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें : टाटा ला रही डबल सीएनजी सिलेंडर वाली 2 नई कारें, बंपर माइलेज के होगी तगड़ी बचत

पंच की भी बढ़िया सेल
एसयूवी सेगमेंट की बात करें तो टाटा मोटर्स 4 मॉडल- पंच, नेक्सॉन, हैरियर और सफारी बेचती है. पिछले महीने, कंपनी कुल 29,626 एसयूवी की रिटेल सेल करने में सफल रही, जिसमें नेक्सॉन की 14,423 यूनिट्स, पंच मिनी एसयूवी की 11,124 यूनिट्स, हैरियर की 2,303 यूनिट्स और सफारी की 1,776 यूनिट्स शामिल हैं. जबकि नेक्सॉन, हैरियर और सफारी ने मामूली MoM बिक्री में गिरावट दर्ज की, पंच ने MoM में 9 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की.

पंच इलेक्ट्रिक का भी प्लान
इस साल, कार निर्माता Nexon, Harrier और Safari SUVs के अपडेटेड वर्जन लाने के लिए तैयार है. लॉन्च योजना में पंच माइक्रो एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन भी शामिल है. अफवाह यह है कि 2023 Tata Nexon फेसलिफ्ट अगस्त में कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड के साथ आएगी. पैडल शिफ्टर्स पाने वाली यह भारत की पहली टाटा हो सकती है.

यह भी पढ़ें : हुंडई और टाटा के बीच नंबर 2 की जंग तेज, मारुति नंबर 1 पर कायम, Creta और Nexon में कांटे की टक्कर

पावर और परफॉर्मेंस
2023 Tata Harrier और Safari SUVs दिवाली के करीब सड़कों पर उतरेंगी. दोनों SUVs में ADAS तकनीक के साथ नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और एक नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा. 170bhp, 2.0L टर्बो डीजल बरकरार रहेगा. हालांकि, अपडेटेड हैरियर और सफारी में नया 170बीएचपी, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा.

Tags: Auto News, Car Bike News, Tata Motors

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया