साइकिल सवार दूधिए की लोहे के रॉड से पीट पीट कर हत्या,पुलिस जांच में जुटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी जिले में पुरानी रंजिश में साइकिल सवार दूधिए की लोहे के रॉड से पीट पीट कर हत्या से सनसनी मच गई,हत्या की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया,हत्या की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली ,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

घटना सैनी कोतवाली क्षेत्र के हिसामपुर माढ़ो गांव की है जहा के जबर नाथ साहू दूध और कितना का व्यापार करते है,जबर नाथ साहू प्रतिदिन की भांति साइकिल से अजुहा बाजार जा रहे थे,तभी अचानक अथसराय रेलवे स्टेशन के पास दो युवकों ने उसे रोककर लोहे के रॉड से पिटाई कर दी,जिससे वह गंभीर हालत में गिर गया और वह लोग भाग गए,हमले ले सूचना पर जब तक घर वाले पहुंचते तब तक जबर नाथ की मौत हो गई,जबर नाथ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

मृतक जबर नाथ साहू के भाई अमर नाथ साहू ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए गांव के ही रोहित पुत्र  विशाल और उसके साथियों पर पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें