
नई दिल्ली. चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का भारत में गहरा असर दिखने लगा है. मुंबई, गुजरात और केरल में समुद्र किनारे ऊंची-ऊंची लहरें उठ रही हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इस तूफान को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर के ऊपर चक्रवात का तेजी से बढ़ना असामान्य और खतरनाक है. विशेषज्ञों ने कहा कि असामान्य रूप से गर्म अरब सागर में हवा की स्थिति 144 किमी प्रतिघंटा तक बनाए रखने में मदद की. अरब सागर की गर्मी और ऊर्जा के कारण बिपरजॉय निरंतर बना रहा और तेज होता रहा.
संयुक्त तूफान चेतावनी केंद्र (जेटीडब्ल्यूसी) के आंकड़ों के अनुसार, 6-7 जून के बीच बिपरजोय की हवा की गति 84 किमी प्रति घंटे बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे से 139 किमी प्रति घंटे हो गई और 9-10 जून के बीच इसकी हवा की गति 75 किमी प्रति घंटे बढ़कर 120 किमी प्रति घंटे से 195 किमी प्रति घंटे हो गई. चक्रवात बिपरजॉय अब पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर है और इसके गुरुवार दोपहर तक जखाऊ बंदरगाह (गुजरात) के पास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच सौराष्ट्र, कच्छ और उससे सटे पाकिस्तान के तटों को पार करने की उम्मीद है.
विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर के ऊपर चक्रवातों का तेजी से बढ़ना असामान्य और खतरनाक है. विशेषज्ञों ने कहा कि असामान्य रूप से गर्म अरब सागर में हवा की स्थिति 144 किमी प्रतिघंटा तक बनाए रखने में मदद की. 31 डिग्री सेल्सियस के उच्च समुद्र की सतह के तापमान और मजबूत ऊपरी स्तर के साथ अनुकूल समुद्र की स्थिति ने इस चक्रवात की तेजी से तीव्रता में सहायता की है. चक्रवात बिपरजॉय 114 घंटों के लिए कम से कम श्रेणी 1 चक्रवात (तूफान की ताकत) रहा है.
जेटीडब्ल्यूसी के अनुसार, उपग्रह युग (1982 से) में कम से कम श्रेणी 1 चक्रवात की ताकत (120 किमी प्रति घंटे) के साथ अरब सागर चक्रवात के लिए यह सबसे लंबी अवधि है. जेजू नेशनल यूनिवर्सिटी के टाइफून रिसर्च सेंटर के शोधकर्ता विनीत कुमार सिंह ने कहा, “यह 14 जून तक अरब सागर के ऊपर 35 समुद्री मील (चक्रवात की ताकत) से अधिक हवा की गति के साथ सबसे लंबे समय तक रहने वाला चक्रवात होने की संभावना है.
इसका मतलब यह है कि अरब सागर की गर्मी और ऊर्जा के कारण बिपरजॉय निरंतर बना रहा और तेज होता रहा, जबकि यह पिछले पांच दिनों में बहुत धीरे-धीरे आगे बढ़ा, क्योंकि यह दो उच्च दबाव क्षेत्रों के बीच था जिसने इसकी गति को निर्धारित किया.
.
Tags: Cyclone Biparjoy, Cyclonic storm, Monsoon news
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 16:15 IST






