हाइलाइट्स
कोटा की कुन्हाड़ी पुलिस ने किया है गिरफ्तार
कोटा में एक परिवार से ठग लिए 17 लाख के जेवर
आरोपी बाबा उत्तर प्रदेश के गौतमबुध नगर का रहने वाला है
कोटा. कोचिंग सिटी कोटा (Kota) में तंत्र-मंत्र के बहाने एक घर में घुसकर 17 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात की ठगी की करने वाला बाबा (Dhongi Baba) ने पुलिस पूछताछ में कई चौंकाने वाले राज उगले हैं. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि यह बाबा चिकन मटन का खासा शौकिन है. वह ठगी की कमाई से लग्जरी लाइफ जीता है. आलीशान होटल में ठहरता है और महंगी गाड़ी में घूमकर ठगी की वारदातों को अंजाम देता है. यह ठग अमूमन जींस और टीशर्ट पहनता है लेकिन जब ठगी करने जाता है तो साधु के वेश बना लेता है.
पुलिस ने नकली शातिर बाबा यूपी निवासी नवाब नाथ के साथ उसके सहयागी भांजे संजीव नाथ को हाल ही में हरियाणा से गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उनसे ठगे गए सोने चांदी के जेवरात बरामद कर लिए हैं. वहीं उस कार को भी बरामद कर जब्त कर लिया है जिसमें वह ठगी की वारदात को अंजाम देकर आया था. नवाब नाथ यूपी के गौतमबुध नगर जिले का निवासी है और हरियाणा के बाता गांव में रहता है. नवाब नाथ के साथ पकड़ा गया उसका भांजा संजीव नाथ हरियाणा के अछेदा रहने वाला है.
कोटा में 17 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठगे
आरोपी बाबा नवाब नाथ बीते 3 जून को अपने भांजे के साधु के वेश में कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में गया था. वहां चाय पीने के बहाने एक घर में घुसा. वहां तंत्र मंत्र और जादू टोना दिखाकर उस परिवार को फंसा लिया. बाद में कोमा में चल रहे इस परिवार के युवक को ठीक करने के बहाने अच्छी तरह से अपने झांसे में ले लिया. वह परिवार भी उसके जादू टोने के चक्करों में आ गया. उसके बाद दोनों कथित साधुओं ने वहां उस परिवार से 17 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर ठग लिए. बाद में वहां से आराम से बाहर निकल गए.
आपके शहर से (कोटा)

इस शख्स ने कबाड़ की चीजों और पौधों से बना दी ग्रीन गैलेरी, अब बुजर्गों और बच्चों की बना पसंद

ससुराल वालों के तानों के चलते पिता ने खुदवाया था चमत्कारी तालाब, आज तक नहीं सूखा, आसपास के गांव भी उठा रहे फायदा

बारिश से ढहे ऐतिहासिक दरवाजा नागौर की फिर से बढ़ाएगा शान, 18 लाख रुपए लागत से निर्माण कार्य शुरू

Jodhpur : यहां मिलता है मिट्टी के बर्तनों में देसी अंदाज का खाना, स्वाद ऐसा कि लोगों की लगती है भीड़

पुरानी बाइक को EV में बदलता है कोटा का यह इंजीनियर, खुद बनाते हैं लिथियम बैट्री

Jaisalmer : पुरखों के पारंपरिक जल संरक्षण पद्धति से इस शख्स ने रेगिस्तान को कर दिया हरा भरा

भतीजे की पत्नी के प्यार में डूबा चाचा ससुर, राज खुला तो गंवा बैठा अपनी जान, मिली दर्दनाक मौत

फुटबॉल का मिनी कोलकाता है दौसा, यहां आजादी के पहले से खेला जा रहा फुटबॉल

पान खाने के शौक को ही बना दिया व्यवसाय, बनारस के पत्ते पर अहमदाबाद की सुपारी का आनंद

सोने वाले गोंद पर निर्भरता होगी कम, वैजानिकों ने विकसित की नई तकनीक, जानें कैसे बढ़ेगा गोंद का उत्पादन

मानसून से पूर्व हुई बरसात ने लौटाई प्राचीन तालाबों की रंगत, तालाबों के पास पिकनिक मना रहे पर्यटक
कई और वारदातों का खुलासा होने की संभावना है
पुलिस के मुताबिक इस संबंध में पीड़ित आदर्श नगर निवासी हरिओम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. गिरफ्तार आरोपी काफी शातिर हैं. ये गिरोह बनाकर देश के कई इलाकों में लग्जरी कार के माध्यम से पहुंचते हैं. वहां आलीशान होटल में ठहरते हैं. साधु के वेश धारण कर जादू टोना और तंत्र मंत्र करते हैं. इनके जरिए लोगों को फंसाते हैं. आरोपियों ने अब तक मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, गुड़गांव और दिल्ली सहित देश के दर्जनों शहरों में इस तरह की वारदातें करना कबूल किया है. आरोपियों से कई और वारदातों का खुलासा होने की संभावना है. फिलहाल कुन्हाड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
.
Tags: Crime News, Fake Baba, Kota news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 16:16 IST






