बिलासपुर. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मर्डर का मामला सामने आया है. यहां पर रिश्तों के कत्ल की घटना सामने आई है. देवर ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया है. आरोपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तरवाड़ में प्रिंसिपल है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. भराड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने महिला की हत्या क्यों की.
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर जिले के भराड़ी में सौग-डंगार गांव की यह घटना है.सुबह छह बजे देवर ने भाभी के गले पर दराट से वार कर हत्या कर दी. घटना के दौरान महिला गौशाला में अपनी भैंस का दूध निकाल रही थी. इसी दौरान आरोपी मौके पर पहुंचा और महिला के गले पर दराट से वार दिया. 55 वर्षीय रोशनी देवी के गले के पर गहरा घाव होने की वजह से उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आरोपी को 10 दिन पहले ही प्रमोशन मिली थी और उसे प्रिंसिपल के पद पर तैनाती दी दी गई थी.
बेरहमी से काट दिया गला
आपके शहर से (बिलासपुर (हिमाचल))

हिमाचल में मौसमः मंडी-कुल्लू में बारिश, शिमला में खिली धूप, धर्मपुर में खड्ड में बही पोकलेन मशीन

पेपर लीक, OPS, 6000 करोड़ रुपये कर्ज…सुक्खू सरकार का ‘हनीमून पीरियड’ खत्म, अब तक क्या फैसले हुए?

हिमाचल में हादसाः स्कूटर को उड़ाने के बाद घर में घुसी रोडवेज बस, 1 शख्स की मौत

प्रेमिका ने बनाया दवाब तो कर ली शादी, हनीमून के बहाने ले गया हिमाचल फिर दी दर्दनाक मौत

VIDEO: घर से भागे प्रेमी जोड़ों को शरण-सुरक्षा देते हैं शंगचूल महादेव, मंदिर में एंट्री से डरती है पुलिस

VIP नंबर का क्रेज: 195 गाड़ियों से 1 करोड़ से भी अधिक रुपए मिले, 0008 के लिये 8 लाख किये खर्च

One Minute Traffic Plan: शिमला में वन मिनट ट्रैफिक की धज्जियां उड़ा रही सरकारी गाड़ियां, नहीं फोलो कर रहे नियम

हिमाचल में मौसमः जोगिंदनगर में 27 MM बारिश, मनाली में टूरिस्ट का जमावड़ा, 4 दिन बरसेंगे बादल

अश्लील वीडियो कॉल कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 16 लाख रुपये, 60 पुलिसवालों ने दिन-रात एक कर शातिर के गैंग को दबोचा

हिमाचल की पहली ‘बाल मुख्यमंत्री’ होंगी सुंदरनगर की 10वीं की छात्रा जान्हवी, जानें-पूरा मामला
घटना के बाद की एक वीडियो सामने आई है, जिसमें पुलिस महिला के शव की जांच कर रही है. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला के गले पर घहरा घाव है और खून भी दिख रहा है. घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हुए थे. वहीं, महिला के मायके वालों ने मौके पर नारेबाजी भी की और आरोपी को फांसी देने की मांग की है.
क्या कहती है पुलिस
डीएसपी चंद्रपाल ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि महिला रोशनी देवी की हत्या हुई है. पुलिस ने महिला के आरोपी देवर मनोहर लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया है. फिलहाल, फोरेंसिक टीम ने मौके से तथ्य जुटाए हैं.
.
Tags: Bilaspur district, Himachal Police
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 13:43 IST






