
Tinku Jiya | Official Song 2023 | Sneh Upadhya, Ankush Raja टिंकू जिया | Latest Bhojpuri T-Series: साल 2011 में आई, सनी देओल धर्मेन्द्र और बॉबी देओल की फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ का गाना ‘टिंकू जिया’ (Tinku Jiya) ने धमाल मचा दिया था. अब इसी सुपर हिट गाने को भोजपुरी में रीक्रियेट किया गया है, जो अब वायरल हो रहा है. इस गाने को भोजपुरी में युवा सुपर स्टार अंकुश – राजा (Ankush Raja) और स्नेह उपाध्याय (Sneha Upadhyay) ने अपनी खूबसूरत आवाज दी. इनकी आवाज और ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री ने धमाल मचा दिया है. गाने को भोजपुरी वर्जन भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
गाना ‘टिंकू जिया’ को लेकर दोनों भाई अंकुश- राजा ने कहा कि ‘एक सुपर हिट गाने को रीक्रीएट करना आसान नहीं होता है. लेकिन फिर भी हमने एक कोशिश की है कि यह गाना सबों को पसंद आए. यह गाना मशहूर म्यूजिक चैनल टी – सीरीज हमार भोजपुरी से रिलीज हुआ है. मैं सबों से अपील करूंगा कि आप हमारे इस गाने को प्यार और आशीर्वाद दें. उन्होंने कहा कि कभी सोचा नहीं था कि जिस गाने को बड़े चाव से एक श्रोता की तरह सुना करते थे, उसको रीक्रीएट करने का अवसर मिला. टी – सीरीज हमार भोजपुरी का इसके लिए आभार.’
गाना ‘टिंकू जिया’ के ओरिजनल ट्रेक को ममता शर्मा और जावेद अली ने गाया है जबकि लरिक्स और म्यूजिक अन्नू मालिक का है. रीक्रीएट भोजपुरी गाने को अंकुश – राजा और स्नेह उपाध्याय ने मिलकर गाया है. गाने के म्यूजिक वीडियो में भी अंकुश – राजा और स्नेह उपाध्याय की जोड़ी धमाल मचा रही है. गाने का लिरिक्स बिट्टू विद्यार्थी और म्यूजिक शिशिर पांडेय का है जबकि निर्देशक बिभानशु तिवारी हैं. प्रोजेक्ट सोनू श्रीवास्तव हैं औक कोरियोग्राफी रौनक राऊत हैं.
अंकुश राजा ने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं और वे रीजनल सिनेमा के उभरते कलाकार हैं. दोनों भाइयों को अपने हुनर के लिए कई अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है. इस जोड़ी का 2 वीक आंचरा ओढ़ावे के कब मिली रिलीज हुआ था लेकिन ये ज्यादा नहीं चला और न ही इस पर कुछ खा व्यूज आए. हालांकि, उनके नए गाने टिंकू जिया ने धमाल मचा दिया है जिसे 2 दिन में 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और तेजी से ये आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं.
.
Tags: Ankush Raja, Bhojpuri, Bhojpuri gaana, Sunny deol
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 13:46 IST






