
शिवम सिंह /भागलपुर.जिले के नवगछिया नगर परिषद अंतर्गत आने वाले शहर वासियों के लिए अच्छी खबर है.नवगछिया शहरवासियों के लिए 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 5% की छूट दी जा रही है.वही इसको लेकर शिविर का आयोजन भी किया गया है. लगातार अलग-अलग वार्डों में शिविर का आयोजन भी किया जाना है.मौके पर शिविर में होल्डिंग टैक्स का चालान काटने वाले तहसीलदार अमित ने बताया कि नवगछिया नगर परिषद के 23 नंबर वार्ड में अभी शिविर का आयोजन कराया जा रहा है. जिसमें की होल्डिंग टैक्स नवगछिया शहरवासियों का कट रहा है. वहीं उन्होंने बताया कि 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करने पर 5% की छूट दी जाएगी.
इस छूट का लाभ लेने के लिए नवगछिया शहरवासी अपने वार्ड में लगने वाले शिविरों में जाना होगा. यहां जाकर जल्द ही होल्डिंग टैक्स कटवाने पर छूट दी जा रही है.छूट पाने की आखिरी तिथि 30 जून तक है.वही मौके पर मौजूद पार्षद पति मुकेश राणा ने बताया कि हम ज्यादा से ज्यादा नवगछिया शहर वासियों को वोटिंग टैक्स कटवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं.विकास कार्यों में सहयोग कर रहे हैं.अगर नवगछिया शहरवासी 30 जून तक होल्डिंग टैक्स जमा करवा लेते हैं, तो उन्हें 5 पर्सेंट की छूट दी जाएगी.
सभी वार्डों में अलग अलग लग रहा है शिविर
लगभग सभी वार्डों में अलग-अलग दिनों को शिविर का आयोजन किया जाएगा. अभी 23 नंबर वार्ड में शिविर का आयोजन किया जा रहा है.टैक्स वसूली के लिए कई तरह के नियम बनाए गए हैं. इसके अलावा हाउसहोल्डर कमर्शियल आवासीय एवं अन्य निर्धारित टेक्स्ट को भी वसूला जाएगा. आपको बता दें कि सभी सड़कों तथा मोहल्लों के लिए अलग-अलग टैक्स स्लैब बनाया गया है. वहीं सड़कों का रेट कार्ड अलग-अलग है.
.
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 13:32 IST






