Varanasi Weather Update: आज गर्मी से मिलेगी राहत! आसमान में बादलों की आवाजाही के साथ आंधी के आसार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी के प्रचंड गर्मी का कहर झेल रहे लोगों को जल्द ही थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. वाराणसी में सोमवार (12 जून) को दोपहर बाद आसमान में बादलों की आवाजाही दिख सकती है. इससे तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं. हालांकि फिलहाल बारिश होने की कोई संभावना नहीं दिखाई दे रही है. बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक मनोज कुमार श्रीवास्तव की मानें तो जून के इस हफ्ते में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कमी आ सकती है.

आईएमडी (IMD) की वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को वाराणसी में धूप की तल्खी थोड़ी नरम पड़ने के आसार हैं. दोपहर और शाम के वक्त आसमान में बादलों की हलचल दिखाई दे सकती है. इस बीच अधिकतम तापमान रविवार की अपेक्षा 2 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिरावट आने की उम्मीद है. अनुमान है कि सोमवार को वाराणसी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस होगा. वहीं, न्यूमतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

गर्मी से थोड़े राहत के आसार
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस हफ्ते मौसम में थोड़े बदलाव की उम्मीद दिखाई दे रही है. 44 डिग्री सेल्सियस की गर्मी झेल रहे लोगों को अब इससे थोड़ी राहत मिलेगी और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. वहीं, 15 जून के आसपास धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं. बता दें कि रविवार 11 जून को वाराणसी में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें