
नई दिल्ली. MHT CET 2023 result: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने पीसीबी और पीसीएम ग्रुप के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट या एमएचटी सीईटी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है. योग्य उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org या mahacet.in से डाउनलोड कर सकते हैं. एमएचटी सीईटी 2023 पीसीएम ग्रुप के लिए 9 से 13 मई तक और पीसीबी ग्रुप के लिए 15 से 20 मई तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित किया गया था.
इसके बाद 26 मई को आंसर की जारी की गई थी. जिस पर 28 मई तक आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं. बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए राज्य में इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और कृषि शिक्षा के व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए महाराष्ट्र राज्य के लगभग सभी जिला मुख्यालयों पर एमएचटी-सीईटी 2023 आयोजित किया जाता है. अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें.
MHT CET 2023 result: रिजल्ट चेक करने के स्टेप
- सबसे पहले एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org या mahacet.in पर विजिट करें.
- यहां होमपेज पर, पीसीएम और पीसीबी ग्रुप दोनों के लिए “क्लिक हियर टू व्यू स्कोर कार्ड” पर क्लिक करें.
- अपने लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें.
- रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें.
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें.
ये भी पढ़ें –
MPPSC Result: एक ही शहर से निकले एमपीपीएससी के 2 टॉपर, किसान पिता का सपना पूरा करने किया कठिन परिश्रम
SSC Exam Calendar: एसएससी में आने वाली हैं कई बड़ी भर्तियां, देखें एग्जाम कैलेंडर
पीसीएम स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक.
पीसीबी स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक.
.
Tags: Education news, Exam result, Job news
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 10:41 IST






