Bihar B.Ed. CET 2023 : 12वीं पास के लिए बीएड करने का मौका, आज है फॉर्म भरने की लास्ट डेट, 26 जून को है परीक्षा

Bihar B.Ed. CET 2023 : 12वीं पास के लिए बीएड करने का बहुत अच्छा मौका है. बिहार इंटीग्रेटेड बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए आज 12 जून आवेदन का आखिरी दिन है. इंटीग्रेटेड बीएड प्रवेश परीक्षा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा द्वारा आयोजित की जाएगी. इंटीग्रेटेड बीएड के तहत बीए-बीएड और बीएससी बीएड किया जा सकता है. यह कोर्स चार साल का है.

बिहार इंटीग्रेटेड बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट http://biharcetintbed-lnmu.in/ पर जाकर करना है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से जारी है. पहले आवेदन की अंतिम तिथि 12 मई थी. जिसे बढ़ाकर 12 जून कर दिया गया था. नोटिफिकेशन के अनुसार लेट फाइन, एडिटिंग और फीस के पेमेंट की लास्ट डेट 13 से 18 जून 2023 है. जबकि एडमिट कार्ड 22 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे. परीक्षा 26 जून को होगी.

चार कॉलेजों की 400 सीटों पर होगा एडमिशन

आपके शहर से (पटना)

बिहार इंटीग्रेटेड बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 के जरिए चार कॉलेजों की 400 सीटों पर एडमिशन होगा. इन कॉलेजों के नाम हैं- बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर बिहार विवि, मुजफ्फरपुर के अंतर्गत वसुंधरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉले और शहीद प्रमोद बीएड कॉलेज मुजफ्फरपुर, बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज ऑफ एजुकेशन वैशाली और माता सीता सुंदर कॉलेज ऑफ एजुकेशन सीतामढ़ी. प्रत्येक कॉलेज में 100-100 सीटों पर एडमिशन होना है.

ये भी पढ़ें-
Board Result: ‘पैलेट गन’ से गई थी देखने की शक्ति, 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम, IAS बनने का है सपना 
Success Story: खेत में काम करने वाली लड़की ने किया टॉप, पढ़िए कैसे मिली सफलता, गांव में जश्न का माहौल

Tags: Bihar News, Education news, Entrance exams

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया