दिन-रात चलता है Wifi राउटर? हो जाएं सावधान, सभलें नहीं तो लग सकती हैं4 गंभीर बीमारी

हाइलाइट्स

24 घंटे इंटरनेट यूज करने के लिए वाईफाई रखते हैं ऑन
वाईफाई राउटर से निकलता है मामूली रेडिएशन
इसलिए वाईफाई राउटर रात में बंद रखना चाहिए

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के समय वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन पढ़ाई के लिए बहुत से लोगों ने अपने घरों में वाईफाई कनेक्शन लिया था. ये सस्ता होता है और इसमें स्पीड काफी तेज आती है. साथ ही वाईफाई राउटर घर में लगवाने से इंटरनेट घर के हर कमरे में उपलब्ध हो गया है, जिससे आप जिस कमरे में से चाहे इंटरनेट एक्सेस कर सकते हैं. आपको बता दें बहुत से लोग अभी भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और कुछ लोग ऑनलाइन सामान मंगाने के लिए इंटरनेट का यूज कर रहे हैं, जिस वजह से यूजर्स अपना वाईफाई राउटर 24 घंटे ऑन रखते हैं.

वाईफाई आपको बेशक कई सुविधाएं देता है, लेकिन ये साथ में आपको बहुत सी बीमारी भी तोहफे में दे रहा है. अगर आप इन समस्याओं से वाकिफ हैं, तो शायद आप वाईफाई राउटर को सीमित समय के लिए ऑन करते होंगे. अगर आप इसकी समस्या से वाकिफ नहीं हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. क्योंकि हो सकता है इंटरनेट के लिए पूरे दिन वाईफाई ऑन रखना आपके लिए मुसीबत बन जाए और परिवार का कोई सदस्य गंभीर बीमारी से पीड़ित हो जाए. आइए जानते हैं वाईफाई राउटर के पूरे दिन ऑन रहने से होने वाले नुकसान के बारे में….

यह भी पढ़ें : Kids Projector ने मचाया धमाल, लोरी सुनाकर सुला देगा बच्चों को, कीमत जानकर दौड़ पड़ेगे खरीदने

24 घंटे वाईफाई राउटर ऑन करने से नुकसान
वाईफाई राउटर जब ऑन होता है, तो उसमें से मामूली रेडिएशन निकलता है. ज्यादा समय तक इसके संपर्क में रहने से आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है. इसलिए टेक एक्सपर्ट कहते हैं कि, वाईफाई को केवल उतने ही समय के लिए ऑन रखना चाहिए, जितने समय आप इंटरनेट यूज कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : बिजली बिल की नो टेंशन! सिर्फ नमक वाले पानी से जलती ये Lamp, दो साल तक कर सकते हैं यूज

इसके अलावा रात में वाईफाई ऑन रहने से आप लगातार स्मार्टफोन पर स्क्रॉल करते हैं. इससे आपको सोने में दिक्कत होती है और सुबह तक आपकी नींद पूरी नहीं होती. लगातार ऐसी स्थिति रहने से आपको स्लीपिंग डिसऑर्डर जैसी बीमारी हो सकती है. इसलिए आपको अपना वाईफाई राउटर रात में बंद रखना चाहिए.

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन से खतरा
आपको बता दें कि वाईफाई राउटर अगर रात भर चलता रहता है तो इससे निकलने वाला इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन आगे चलकर शरीर में कई बीमारियों को जन्म दे सकता है. इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन की वजह से शरीर में कुछ ऐसी बीमारियां जन्म ले सकते हैं जो बेहद ही खतरनाक है और इनसे आपका शरीर बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है.

Tags: Tech Knowledge, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया