
राजामहेंद्रवरम (आंध्र प्रदेश) : पूर्वी गोदावरी जिले में सोमवार तड़के एक कार ने राजमार्ग पर एक लॉरी को टक्कर मार दी, जिससे छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. पूर्वी गोदावरी के पुलिस अधीक्षक सीएच सुधीर कुमार रेड्डी ने बताया कि दुर्घटना नल्लाचरला गांव में उस समय हुई जब कार राजमार्ग से गलत दिशा में जाने लगी और सड़क किनारे खड़े लॉरी से जा टकराई.
Author: Jagran Times
Post Views: 27






