बस्ती में रिश्ते शर्मसार! युवती ने पिता समेत 3 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया रेप केस

रहमान/बस्ती. उत्तर प्रदेश में बस्ती में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. यहां एक युवती के द्वारा अपने पिता और दो अन्य लोगों पर उसके साथ रेप का मुकदमा दर्ज करवाया है. घटना जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र एक गांव की है. कोर्ट के आदेश पर आरोपी पिता समेत तीनों लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है.

यह घटना 24 दिसंबर, 2022 की है. पीड़िता के मुताबिक थाने में उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो उसने कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई. कोर्ट के आदेश के बाद अब पीड़िता के पिता, बड़े पिता और एक अन्य के खिलाफ मुंडेरवा थाना में केस दर्ज किया गया है.

माता और पिता रहते हैं अलग-अलग

मिली जानकारी के मुताबिक, 21 वर्षीय पीड़िता की मां और पिता मनमुटाव के कारण अलग-अलग रहते हैं. बीते 24 दिसंबर को युवती दोपहर लगभग दो से तीन बजे अपने पैतृक आवास पर गई थी. यहां वो अपने पिता से बातचीत कर रही थी. इस दौरान, एक शख्स ने कहा कि घर के अंदर राशन रखा है, इसे अपनी मां को दे देना. जब पीड़िता दरवाजे के पास पहुंची तो उसको जबरन घर के अंदर धक्का दे कर दरवाजा बंद कर दिया. घर के अंदर दो अन्य लोग मौजूद थे जिन्होंने उसको पकड़ लिया.

पीड़िता का आरोप है कि चाकू दिखा कर उसके साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया गया. इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई. इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया गया.

कोर्ट की शरण में गैंगरेप पीड़िता

पीड़िता ने थाने पहुंच कर अपने साथ हुई दरिंदगी की शिकायत की, लेकिन पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं किया गया. पीड़िता का कहना है कि डीआईजी, एसपी को शिकायती पत्र रजिस्ट्री की जनसुनवाई पोर्टल पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद, वो थक-हार कर न्यायालय की शरण में गई.

कोर्ट ने मामले को गंभीरता को देखते हुए केस दर्ज कर जांच का आदेश दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद मुंडेरवा थाने में पीड़िता के पिता, बड़े पिता और एक अन्य आरोपी के विरुद्ध धारा 376डी, 377, 342, 323, 354ए, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

Tags: Basti news, Crime news of up, Gang Rape, Local18, Rape Case, Up news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया