गर्मी हो जाएगी छूमंतर! ये है जुगाड़ से बना पत्थर का कूलर, 50 डिग्री तापमान में भी AC जैसा मजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


प्रतापा राम/जैसलमेर. गर्मी ने अभी से लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए है. जैसलमेर में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. लोग गर्मी से बचने के लिए एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन एसी चलाने का खर्च भी ज्यादा आता है. ऐसे में जो लोग एसी पर ज्यादा पैसा नहीं खर्च करना चाहते हैं या जिनके पास मार्केट से लाए कूलर हैं और वो जल्दी खराब हो जाते हैं. इसी से निजात पाने के लिए जैसलमेर के बीएससी स्टूडेंट ने जुगाड़ से जैसलमेर के पत्थर का कूलर बना दिया.

कॉलेज स्टूडेंट ओमप्रकाश प्रजापत इस कूलर के बारे में बताते हुए कहते हैकि इसकी ठंडी हवा कभी बंद नहीं होगी. इसके अलावा यह कूलर पूरे कमरे को बिना किसी आवाज, कम पानी खर्च के बावजूद पूरा ठंडा कर सकता है. हर कोई चाहता है कि उसे कम पैसे में परमानेंट कूलर मिले. जिससे आपको बार-बार कूलर ना खरीदना पड़े.

पुराने पत्थरों का इस्तेमाल
ओमप्रकाश ने बताया कि इस कूलर में गलन-सड़न, बदबू जैसे कोई समस्या नहीं आएगी और यह सालों-साल चल सकता है. इस खास कूलर को एक जुगाड़ से तैयार किया गया. कूलर को बनाने के लिए पुराने पड़े पत्थरों का उपयोग किया गया और इसके अलावा कुछ सामान बाजार से खरीदा गया.

कूलर में रिमोट भी
ओमप्रकाश ने कूलर को नई तकनीक के हिसाब से एडजस्ट करने के लिए इसमें रिमोट सिस्टम इंस्टॉल कर दिया. इस कूलर की वाटर टैंक क्षमता 200 लीटर है जिस वजह से बार बार पानी डालने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि सामान्यतः मार्केट से खरीद कर लाने वाले कूलर को घर के अंदर लगाने पड़ते हैं या गर्मियों के बाद सुरक्षित रखने के लिए इनको संभाल कर रखना पड़ता है. लेकिन ये कूलर पूरी तरह से घर के बाहर रहता है इसलिए हवा भी ठंडी देता है और घर की जरूरी जगह भी नहीं घेरता है.

.

FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 16:28 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें