‘दाभोलकर की तरह होगा हश्र…’ शरद पवार को फेसबुक पर दी थी धमकी, पुणे से गिरफ्तार हुआ IT इंजीनियर

हाइलाइट्स

एनसीपी प्रमुख शरद पवार को शख्स ने फेसबुक पर दी थी धमकी.
आरोप में पुणे से गिरफ्तार हुआ धमकी देने वाला IT इंजीनियर.
कहा था जल्द ही पवार का हश्र भी दाभोलकर की तरह करेंगे.

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने रविवार को पुणे में आरोपी सागर बर्वे (35) को गिरफ्तार किया है. बता दें कि NCP प्रमुख को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई थी.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया गया और आगे की जांच के लिए 13 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार आरोपी ने शरद पवार को जान से मारने की धमकी देने के लिए 2 फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाए थे. पुलिस ने बताया कि आरोपी सागर बर्वे एक नामी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है.

पढ़ें- अजित पवार के ‘नाखुश’ होने पर सुप्रिया सुले ने तोड़ी चुप्पी, मीडिया की खबरों को बताया ‘गॉसिप’, दिया इशारा- हो सकते हैं अगले CM

क्राइम ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘हमें अभी तक तकनीकी विवरण प्राप्त नहीं हुए हैं जो साइबर पुलिस द्वारा एकत्र किए जा रहे हैं. हम बर्वे से सवाल करेंगे कि उसने धमकी क्यों दी.’ शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले (Supriya Sule) ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि उनके पिता को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है. सुले ने एनसीपी नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शुक्रवार को मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर से मुलाकात की और धारा 506 (2) और 504 और 153 (ए) के तहत एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया.

सुप्रिया सुले ने कहा था कि 9 मई को वॉट्सऐप पर उनके पिता को कथित तौर पर एक धमकी भरा संदेश मिला. खतरे को ‘निम्न स्तर की राजनीति’ करार देते हुए उन्होंने कहा कि यह बंद होना चाहिए. सुले ने संवाददाताओं से कहा, ‘मुझे पवार साहब के लिए वॉट्सऐप पर एक संदेश मिला. उन्हें एक वेबसाइट के माध्यम से धमकी दी गई थी. इसलिए, मैं पुलिस के पास न्याय की मांग करने आई हूं. मैं महाराष्ट्र के गृह मंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री से कार्रवाई करने का आग्रह करती हूं. इस तरह की हरकतें निचले स्तर की राजनीति है और यह नहीं होनी चाहिए.’

बता दें कि फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि जल्द ही शरद पवार का हश्र भी नरेंद्र दाभोलकर की तरह करेंगे. तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. उन्होंने महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की स्थापना की थी.

” isDesktop=”true” id=”6488919″ >

कथित धमकियों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पुलिस को पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार की सुरक्षा कड़ी करने का निर्देश दिया था. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा था कि हालांकि एनसीपी के साथ वैचारिक मतभेद हैं, लेकिन एक प्रमुख विपक्षी नेता को धमकियां देना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Tags: Death Threats, NCP chief Sharad Pawar

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया