
हाइलाइट्स
भोलेनाथ को प्रसन्न करना बहुत सरल है.
सोमवार को शिव आराधना का विशेष महत्व है.
Get Blessings of Lord Shiva : सनातन धर्म में भगवान शिव के असंख्य भक्त हैं. प्रत्येक भक्त अपने भोले बाबा को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन उनकी पूजा-आराधना करते हैं. सप्ताह के 7 दिन में से सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित किया गया है. इस दिन महादेव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद लेना बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता है. सोमवार के दिन व्रत रखकर भक्त मनचाहा वर पा सकते हैं. साथ ही अपने वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति ला सकते हैं. भोलेनाथ को सोमवार के दिन कौन सा प्रसाद चढ़ाना चाहिए, जिससे आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त हो सके आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
भोलेनाथ की पूजा में अर्पित करें ये चीजें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि सोमवार के दिन आप भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो उन्हें अक्षत, बिल्वपत्र, चंदन, धतूरा या आंकड़े का फूल, दूध और गंगा जल अर्पित करें. इन वस्तुओं को भोलेनाथ को चढ़ाने से वे जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपना शुभ आशीष भक्तों को देते हैं.
यह भी पढ़ें – तुलसी भी देती है अप्रिय घटना के संकेत, रखें इस 1 बात का विशेष ध्यान, जान लें तुलसी लगाने के 6 फायदे
भोलेनाथ को चढ़ाएं इन चीजों का भोग
महादेव की कृपा पाने के लिए सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को घी शक्कर और गेहूं के आटे से बना प्रसाद का भोग लगाना सर्वोत्तम माना गया है. इसके पश्चात महादेव के समक्ष धूप दीप से आरती करें और प्रसाद का वितरण करें. ऐसा करने से आपके ऊपर महाकाल की कृपा बरसेगी और आपके सारे संकट दूर हो सकते हैं.
शिव आराधना से पूरी होगी मन की इच्छा
यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है तो उसके सारे दुख दूर हो जाते हैं और उसकी मनचाही मुराद पूरी होती है. भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सोमवार के दिन सुबह उठकर स्नान करके शिव आराधना अवश्य करें.
यह भी पढ़ें – बेहद शुभ माना जाता है अशोक का पेड़, जल चढ़ानें से दूर होती है आर्थिक तंगी, जान लें इसका शाब्दिक अर्थ और लाभ
इस मंत्र का करें जाप
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध जल मिलाकर अर्पित करें और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें. आपके हर दुख दूर होंगे और भोलेनाथ की कृपा आपके ऊपर हमेशा बनी रहेगी.
.
Tags: Dharma Aastha, Lord Shiva, Religion
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 06:30 IST






