Video: लव मैरिज से नहीं बेटी की इस एक हरकत से टूट गए माता-पिता, सुबक उठे, बोले- क्या इसलिए…?

हाइलाइट्स

भीलवाड़ा जिले का है मामला
बेटी ने घर से भागकर की लव मैरिज
बेटी ने थाने में माता-पिता को पहचानने से किया इनकार

राहुल कौशिक.

भीलवाड़ा. यह दास्तां हैं राजस्थान के भीलवाड़ा (Bhilwara) जिले के हमीरगढ़ इलाके में रहने वाले वाले एक माता-पिता (Father and Mother) की. यह दंपति अपनी लाडो की एक हरकत की वजह से इस कदर टूट गया कि अब उनके लिए बेटी ‘बेटी’ नहीं रही. बेटी की हरकत से टूटे इस इस दंपति ने अपने कलेजे पर पत्थर रखकर अपनी जिंदा लाडली का शोक संदेश छपवाकर समाज में बांट दिया. बेटी की हरकत से बुरी तरह से टूट चुके इस दंपति से जब बातचीत की गई तो उन्होंने भर्राए गले से कहा कि क्या बेटी को इसी दिन के लिए उसे पाल पोषकर बड़ा किया था.

यह दंपति भीलवाड़ा से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रतनपुरा गांव का रहने वाला है. रतनपुरा निवासी भैंरूलाल जाट ने अपनी बेटी प्रिया को बड़े लाड़ प्‍यार से पाला था. पढ़ा लिखाकर उसे अच्छी शिक्षा दिलाई थी. उसके बाद लाडो को डोली में विदा करने के लिए 18 साल की उम्र में उसकी सगाई कर दी. लेकिन बदकिस्मती से यह सगाई टिक नहीं पाई और वह टूट गई. सगाई भले ही टूट गई हो लेकिन उससे भैंरूलाल नहीं टूटे.

आपके शहर से (भीलवाड़ा)

” isDesktop=”true” id=”6482419″ >

रिश्तेदारों ने कहा कि बेटी को पढ़ने दो
उन्होंने बेटी के लिए और भी कई लड़के तलाशे लेकिन बात नहीं बन पाई. इस बीच रिश्तेदारों ने भी कह दिया कि बेटी को पढ़ने दो. उसके बाद भैंरूलाल ने फिर उसकी पढ़ाई पर ध्यान देना शुरू कर दिया. लेकिन शायद भैंरूलाल की किस्मत में बेटी को डोली में विदा करना नहीं लिखा था. एक दिन बेटी उसी लड़के के साथ भाग जिसके साथ उसकी सगाई टूटी थी. उसके बाद उसके साथ लव मैरिज कर ली. इसके साथ ही कह दिया कि वह उसके साथ ही रहेगी.

लव मैरिज कर खुश हुआ प्रेमी जोड़ा, परिजनों ने दी तगड़ी धमकी, छीन गई रातों की नींद और दिन का चैन… 

बेटी ने माता-पिता पर नजर तक नहीं डाली
इस पर माता-पिता ने फिर से उस लड़के के परिजनों से संपर्क साधा और सबकुछ भूलकर रीति रिवाज से शादी कराने का ऑफर दिया. बकौल भैंरूलाल लड़के वाले भी एकबारगी मान गए लेकिन उन्होंने उनको छलावे में रखा. इस बीच पुलिस ने प्रिया और उस लड़के को ढूंढ निकाला. बाद में परिजनों को थाने बुलाया. भैंरूलाल के अनुसार बेटी ने थाने में पुलिस के सामने उनको पहचानने से ही साफ इनकार कर दिया. भैंरूलाल की पत्नी ने भर्राए गले से कहा कि बेटी ने उन पर नजर डालना भी मुनासिब नहीं समझा. आखिरकार बेटी के व्यवहार से टूट चुके इस दंपति ने कह दिया कि वह उनके लिए मर चुकी है. बाद में उन्होंने अपनी जिंदा बेटी का शोक संदेश छपवाकर उसे समाज में बंटवा दिया.

Tags: Bhilwara news, Love marriage, Rajasthan news, Wedding

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया