PMNAM 2023 : 1000 से अधिक कंपनियों में नौकरी का मौका, कल लगेगा पीएम अप्रेंटिस मेला, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन


PM Apprenticeship Mela 2023 : पांचवीं से हाईस्कूल, इंटर पास से लेकर ग्रेजुएशन तक पढ़ाई किए हुए बेरोगारों के लिए 1000 से अधिक कंपनियों मेंस नौकरी पाने का गोल्डेन चांस है. कल 12 जून को देश के 200 से अधिक जिलों में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन होने जा रहा है. इसमें विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज कंपनियां शामिल होंगी. अप्रेंटिस मेले में शामिल होने इच्छुक युवक वेबसाइट apprenticeshipindia.gov.in और msde.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन ? : अप्रेंटिसशिप मेले के लिए पांचवीं पास से लेकर 12वीं पास या जिनके पास स्किल ट्रेनिंग सर्टिफिकेट या आईटीआई सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होल्डर या ग्रेजुएट आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को मेले में अपने साथ रिज्यूमे की तीन कॉपी, सभी मार्कशीट, सर्टिफिकेट्स की तीन फोटो कॉपी, फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस आदि) औी तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जाना होगा.

नजदीकी अप्रेंटिस मेले में दस्तावेज के साथ पहुंचें

नजदीकी अप्रेंटिसशिप मेले की जानकारी के लिए वेबसाइट dgt.gov.in/appmela2022/ पर भी उपलब्ध है. जिन लोगों ने पहले ही नामांकन करा लिया है उन्हें सभी दस्तावेज साथ लेकर जाना है. इस मेले से उम्मीदवारों को एनसीवीईटी से मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र भी प्राप्त कर सकते हैं.

महीने के दूसरे सोमवार को लगता है अप्रेंटिसशिप मेला

अप्रेंटिसशिप मेला पूरे देश में महीने के दूसरे सोमवार को आयोजित किया जाता है. इंडिया स्किल्स 2023 की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 22 लाख एक्टिव अप्रेंटिस को नियुक्तियां मिल चुकी हैं. सरकार का लक्ष्य हर साल 15 लाख युवाओं को अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग देनी है.

ये भी पढ़ें

NEET UG 2023: सभी ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन के लिए होगी कॉमन काउंसलिग ? एनएमसी ने दिया प्रस्ताव

UPSC Prelims Result 2023 Date: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, ऐसे कर सकेंगे आसानी से चेक

Tags: Job and career, Jobs news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया