आसमान में दिखी हरी रोशनी, फिर हुआ तेज़ धमाका… अमेरिकी परिवार ने किया घर के पीछे एलियन दिखने का दावा

लास वेगास. अमेरिका (America) के लास वेगास में एक परिवार का दावा है कि उसने अपने घर के पीछे एलियन (aliens) को देखा, वह 8 फीट लंबा था. इस मामले में पुलिस ने भी जांच की है. परिवार का कहना है कि पहले आसमान में एक हरी रंग की रोशनी देखी, इसके बाद तेज धमाका हुआ और ऐसा लगा कि आकाश से नीचे कुछ गिरा हो. सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार तेज रोशनी के साथ धरती से कुछ टकराया, ऐसे लगा मानो बिजली गिरी या कोई एनर्जी आई हो. इसका असर महसूस हुआ था.

परिवार का दावा है कि इसके बाद लगा कि बहुत सारे कदमों की आहट आई; जब देखा तो वहां एक आठ फीट का गैर मानव था, जबकि दूसरा बड़ी सी मशीन के अंदर बैठा हुआ था. पुलिस ने बताया कि घबराए परिवार ने 911 पर कॉल किया और कहा कि उसने गैर मानव ( एलियन) को देखा है. एबीसी न्‍यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि परिवार ने बताया कि वे एलियन ही थे; जो बड़ी- बड़ी आंखों से परिवार को देख रहे थे. वे मानव नहीं थे, 100 फीसदी इंसान नहीं थे. ये घटना 1 मई की बताई गई है.

पुलिस ने जारी किया है वीडियो
अब लास वेगास पुलिस ने इसका वीडियो जारी किया है. यह क्लिप एक पुलिस अधिकारी के बॉडी कैमरे के जरिए रिकॉर्ड हुई थी. इसमें आसमान में कुछ नीचे की तरफ आता देखा जा सकता है. वहीं अधिकारी ने बताया कि उसने और उसके एक साथी ने यह दृश्‍य देखा था.

कैलिफोर्निया, नेवादा और उताह में भी देखी गई ग्रीन लाइट 
अमेरिकन मेटियोर सोसाइटी के अनुसार, पूर्वी कैलिफोर्निया, नेवादा और उताह में कई लोगों ने भी फ्लैश देखने की सूचना दी. एक अन्य अधिकारी से बातचीत में एक अधिकारी ने कहा, “मेरे पास  सभी ने एक टूटता तारा देखा और अब ये लोग कहते हैं कि उनके घर के पीछे में एलियंस हैं. हालांकि परिवार के पिछवाड़े की तलाशी लेने पर अधिकारियों को कुछ नहीं मिला. मामला बंद कर दिया गया, पुलिस ने घटना को “निराधार” बताया है.

Tags: ALIENS, America

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया