उदयपुर के इस कैफे में आप खा सकते हैं ताजमहल और कुतुबमीनार, यहां मिलती है चॉकलेट की 100 से अधिक वैरायटी

निशा राठौड/ उदयपुर. ताज महल, कुतुबमीनार, गिटार,एक ब्यूटीफुल सा हार्ट या फिर जो आप का मन चाहे वो आप को खाने को मिल जाए वो भी चॉकलेट से बना तो फिर तो क्या ही कहना. हां अब यह सब आपको मिलेगा उदयपुर शहर के सिगनेचर कैफे में जहां आप को चॉकलेट के से बनी करीब 100 से भी अधिक वैरायाटी मिलने वाली है. उदयपुर शहर में इस तरह का यह एक मात्र कैफे है जहा चॉकलेट की इतनी सारी डिशेज मौजूद है.

संघर्षों से बना कैफे
सरिता नागदा ने बताया की इस कैफे की शुरुआत में कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. क्योंकि उन्हें नही पता था की किस तरह से चॉकलेट बनाई जाती है. इसके बाद उन्होंने यूट्यूब देख कर विभिन्न तहर की डिश बनाना शुरू किया. इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों को बना कर खिलाने लगी. धीरे-धीरे कर उन्होंने अपने इस कैफे के ख्याल कोजीवंतरूपदिया. अब यहां करीब 100से भी ज्यादा चॉकलेट की वैरायटी मौजूद है.इन सभी को बेकिंग और मेकिंग होम मेड है.

क्या कुछ खास है इस सिगनेचर कैफे में
संचालिका सरिता नागदा बताती है की ऑडर्स पर चॉकलेट की हर तरह की डिश तैयार को जाती है. इसमें मुख्य रूप से चॉकलेट से बनी आकर्षक चीजों को कस्टमर बहुत पसन्द करते है. इसमें ताज महल, हार्ट शैप, कपलशेप, कस्टमाइज केक के साथ ही विभिन्न तरह के आइटम्स तैयार किए जाते है. इसके साथ ही अलग-अलग तरह के शेक्स, ड्रिंक्स भी यहां उपलब्ध है. साथ ही पिज्जा और बर्गर की ब्रेड भी यहीं तैयार की जाती है. कीमत की बात जाए तो करीब 200 रुपए से यहां पर चॉकलेट की विभिन्न वैरायटीज को खरीदा जा सकता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 13:26 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया