
मुंबई. Gori Tori Chunari Ba Lal Lal Song Real Singer: इन दिनों इस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और अन्य वीडियो क्रिएटर प्लेटफॉर्म पर एक भोजपुरी गाने पर खूब वीडियो बन रहे हैं. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर्स से लेकर अर्चना गौमत और कीकू शारदा समेत कई टीवी सेलेब्स तक इस गाने पर रील्स और वीडियो बना रहे हैं. इस गाने का नाम ‘गोरी तोरी चुनरी बा लाल-लाल’ है. इस गाने पर लोग मजेदार फेस एक्सप्रेशन और परफॉर्मेंस दे रहे हैं. इस गाने को कई भोजपुरी सिंगर ने गाया है, लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ रितेश पांडे की आवाज में. रितेश पांडे और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने इस गाने पर परफॉर्म किया था. रितेश के साथ अंतरा सिंह प्रियंका ने इस गाने को गाया है.
आपको जानकर हैरानी होगी कि ‘गोरी तोरी चुनरी बा लाल-लाल’ ऑरिजनली किसी बड़े भोजपुरी सिंगर नहीं गाया है. गाने को एक 7 साल के बच्चे ने गाया था. बच्चे का नाम विशाल दुबे है. विशाल ने एक स्टेज शो पर साल 2001 में हजारों ऑडियंस के मौजूदगी में गाया था. ऑडियंस उनके इस गाने पर खूब झूम-झूम कर ताली बजा रही थी. लेकिन बढ़ते वक्त के साथ विशाल दुबे कहीं गायब हो गए और उनके गाए इस गाने कई भोजपुरी सिंगर्स की जिंदगी बन गई.
यहां हम आपको विशाल दुबे के बारे में बता रहे हैं. विशाल दुबे ने बताया कि वह इस गाने के बाद कहां थे और उनका इस गाने पर कॉपी राइट क्यों नहीं बन पाया? विशाल दुबे बनारस के रहने वाले हैं. वह अब 32 साल के हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अब भी भोजपुरी गाने गाते हैं और संघर्ष कर रहे हैं. एल्बम बना रहे हैं.
बचपन में नहीं थी किसी चीज की जानकारीः विशाल दुबे मुन्ना
विशाल दुबे ने बताया कि जब उन्होंने ‘गोरी तोरी चुनरी बा लाल-लाल’ गाया था, तब उन्हें कुछ समझ नहीं थी. जहां-जहां मंडली के लोग ले जाते थे, वहां-वहां जाकर गाते थे. वह बचपने में थे और उन्हें नहीं पता था कि भविष्य में यह गाना कभी इतना हिट होगा और अन्य भोजपुरी सिंगर्स के करियर बनाएगा. उन्हें नहीं पता था कि कोई कॉपीराइट जैसा भी कॉन्सेप्ट होता है.
.
Tags: Bhojpuri Song, Ritesh pandey
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 13:28 IST






