मुंबई. टीवी की दुनिया में ग्लैमर की क्वीन कही जाने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. पूजा बनर्जी अपने परिवार की तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर करती हैं. पूजा बनर्जी ने कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल, देवों के देव महादेव, रजिया सुल्तान और बिग बॉस बांग्ला जैसे हिट सीरियल्स में काम किया है. पूजा बनर्जी बेहतरीन एक्टिंग के साथ ग्लैमर की भी क्वीन हैं. अपने ग्लैमर अंदाज के फैन्स के बीच पॉपुलर पूजा बनर्जी शुरुआत से सफलता तक की कहानी भी काफी अनोखी रही है. पूजा जब 15 साल की थीं तभी उन्होंने अपने प्यार के लिए घर छोड़ दिया था. बचपन के प्यार के साथ मुंबई आ गईं और यहां समय का ऐसा पहिया घूमा कि जिंदगी में रोमांच भर गया. पूजा ने 2 बार सात फेरे लिए हैं और ये भी कहा गया कि प्रेग्नेंट होने के बाद ही पूजा ने शादी की थी. पूजा शादी को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं थीं. आइये जानते हैं पूरी कहानी.
01

6 फरवरी 1987 को कोलकाता में जन्मी पूजा बनर्जी बचपन से खूबसूरत रहीं हैं. पूजा बनर्जी फिल्मों और टीवी भी खूब देखा करती थीं. जब पूजा 15 साल की हुईं तो उनके दिल में भी बचपन के प्यार की घंटी बजने लगी. पूजा ने अपनी आगे की जिंदगी अपने बॉयफ्रेंड के साथ गुजारने का फैसला तक कर लिया. इसके बाद 15 साल की उम्र में पूजा ने घर छोड़ा और मुंबई आ गईं. पूजा ने इसका खुलासा एक रियालिटी शो में किया था. (फोटो साभार-Instagram@banerjeepuja)
02

पूजा बताती हैं, ‘मैं 15 साल की थी और प्यार के चक्कर में मुंबई आ गई. मैंने घर से भागने की गलती की थी. लेकिन यहां आने के बाद मेरा रिश्ता बिगड़ गया और ब्रेकअप हो गया. मैं बहुत अकेली पड़ गई थी और डरी हुई थी. लेकिन मैं हारकर घर वापस नहीं जाना चाहती थी. इसीलिए मैंने फैसला लिया कि मैं यहीं रुकुंगी और कड़ी मेहनत कर नाम कमाउंगी फिर घर जाउंगी. मैंने खूब मेहनत की और आज नतीजा सभी के सामने है.’ पूजा बनर्जी ने 16 नवंबर 2021 में जब अपने पति कुणाल वर्मा से शादी की तो उनका 1 साल का बेटा कृषव (Krishav) भी सेरेमनी में शामिल रहा. (फोटो साभार-Instagram@banerjeepuja)
03

दरअसल पूजा और कुणाल ने 2020 के मार्च महीने में ही कोर्ट मैरिज कर ली थी. लेकिन कोरोना महामारी के चलते सेरेमनी नहीं हो पाई थी. इसके बाद दोनों ने अगले साल पूरी व्यस्था के साथ शादी की थी. पूजा बनर्जी की कोर्ट मैरिज के समय ये भी कहा गया कि पूजा ने प्रेग्नेंट होने के बाद शादी की थी. (फोटो साभार-Instagram@banerjeepuja)
04

इस खबर के बाद पूजा ने अपनी सफाई में कहा था कि ‘उन्होंने शादी को कोविड के दौरान ही रजिस्टर्ड करा लिया था. इसके बाद ही उनका बेटा हुआ है. साल 2020 में पूजा ने एक बेटे को जन्म दिया था. इसके बाद साल 2021 में उन्होंने कुणाल के साथ गोवा में शादी रचाई थी. (फोटो साभार-Instagram@banerjeepuja)
05

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 फरवरी 1987 को जन्मी पूजा की कुणाल के साथ दूसरी शादी थी. इससे पहले पूजा अरुनोय चक्रबर्ती के साथ शादी कर चुकी थीं. हालांकि दोनों की शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली और दोनों ने साल 2013 में तलाक ले लिया. इसके बाद पूजा अपनी जिंदगी में मशगूल हो गईं और अभिनय की दुनिया में काम करती रहीं. पूजा ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है. हिंदी के साथ पूजा ने बंगाली बिग बॉस में भी हिस्सा लिया था. सीरियल्स के साथ पूजा रियालिटी शोज में भी हिस्सा लेती रहती हैं. (फोटो साभार-Instagram@banerjeepuja)






