
Wildlife viral video: जंगल की तस्वीरें और वीडियो जितने सुकून भरे और सुंदर लगते हैं, दरअसल यहां की लाइफ इतनी आसान होती नहीं है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जंगली जानवरों को हर वक्त जान का खतरा बना रहता है. कब और कहां से शिकारी आकर उन पर हमला कर दे, कहा नहीं जा सकता है. ऐसा ही एक शिकार का वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है.
वीडियो में इस बार एक चीता भूखा घूम रहा था और उसके सामने एक हिरण आ जाता है. अफ्रीकन जंगल में शूट किया गया ये वीडियो देखकर आप भी ज़रा तनाव में आ जाएंगे और इस लड़ाई का अंत देखने के लिए बेकरार हो जाएंगे. वैसे आप बिना देखे सोच भी नहीं सकते हैं कि लड़ाई का अंजाम क्या हुआ.
चीता का शिकार के लिए संघर्ष
वायरल हो रहे वीडियो में एक चीता एक हिरण का शिकार कर रहा है. वो उसे हर तरफ से जकड़ने की कोशिश कर रहा है और किसी भी तरह से उसे नीचे गिरा लेना चाहता है, ताकि वो उस पर हावी हो सके. इसी बीच वहां पर कुछ जंगल सफारी पहुंच जाती हैं और लोग इसकी फोटो लेने लगते हैं. ऐसा लगता है कि चीता इससे थोड़ा डिस्ट्रैक्ट हो जाता है और उसकी पकड़ ढीली पड़ते ही शिकार उससे छूटकर उसे ही दौड़ा लेता है.
.
Tags: Ajab Gajab, Amazing wildlife video, Wildlife Viral Video
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 13:32 IST






