Monday Ka Rashifal: आर्थिक लाभ की संभावना, घर में शांति का वातावरण रहेगा, पढ़ें विस्तार से 12 राशियों का राशिफल


मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 12 june 2023)

आप का दिन अस्वस्थता और चिंता में गुजरेगा. सर्दी, कफ और बुखार आपको हो सकता है. किसी का भला करने की जगह आज अपने काम में ही व्यस्त रहें. किसी से पैसों का लेन-देन न करें. जमीन और संपत्ति के काम आज ना ही करें. किसी तरह का महत्वपूर्ण निर्णय आज ना लें. चिंता में वृद्धि होगी. अधिक लाभ के लालच में आपकी हानि हो सकती है.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 12 june 2023)

आज का दिन शुभ फलदायी है. धन वृद्धि तथा पदोन्नति होने के योग हैं. व्यापार के लिए किए गए सौदे में सफलता मिल सकती है. परिजनों तथा मित्रों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है. नए संपर्क से आपको लाभ होगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 12 june 2023)

आज का दिन शुभ तथा अनुकूलता से भरा होगा. ऑफिस में सहकर्मचारी तथा अधिकारी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पदोन्नति के योग हैं. परिजनों से उपहार मिल सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा.

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 12 june 2023)

आज आप धार्मिक काम और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे. मंदिर या किसी धार्मिक आयोजन में जाने का प्रसंग बन सकता है. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. मन भी चिंता रहित होगा. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. भाग्य आपका साथ देगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 12 june 2023)

आज आपको हर काम संभलकर करना चाहिए. स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें. स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक खर्च आ सकता है. परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है. नियम विरुद्ध कोई काम आज ना करें. ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 12 june 2023)

आपका आज का दिन अनुकूलता से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. किसी नए व्यक्ति की ओर से आकर्षण अनुभव करेंगे. सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. उत्तम भोजन और वस्त्र आभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी.

तुला राशिफल (Tula Rashifal, 12 june 2023)

घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा. सुखदायक घटनाएं घटेंगी. कार्य में यश और सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य बना रहेगा. आवश्यक काम के पीछे धन खर्च होगा. नौकरी में सिद्धि औऱ सफलता मिलेगी. ननिहाल पक्ष की तरफ से कोई समाचार मिलेगा. आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी. सहकर्मियों और अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक राशिफल (Vrishchika Rashifal, 12 june 2023)

आप के गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है. दफ्तर में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. मित्रों से मुलाकात होगी और महिलाओं को मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे. धन लाभ होगा. रुके हुए काम पूरे होंगे.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 12 june 2023)

आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बीमारी और समस्या हो सकती है. संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई की चिंता बनी रहेगी. किसी काम में सफलता नहीं मिलने से मन व्याकुल रहेगा. क्रोध की भावना पर संयम रखें. साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी. काल्पनिक दुनिया में आप सैर करेंगे. दोस्तों के साथ समय अच्छा गुजरेगा. तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें.

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 12 june 2023)

आज आप का शारीरिक स्वास्थ्य और मनोदशा अच्छी नहीं होगी. परिवार में झगड़े के वातावरण से खिन्नता होगी. शरीर में ताजगी और स्फूर्ति का अभाव होगा. रिश्तेदारों से मनमुटाव हो सकता है. छाती में दर्द या कोई विकार हो सकता है. चैन की नींद नहीं आएगी. मानहानि की आशंका बनी रहेगी. वाणी पर संयम रखें. विपरित परिस्थिति बनी रहेगी.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 12 june 2023)

आज आप मानसिक रूप से अपने आपको बहुत हल्का महसूस करेंगे. मन में छाए हुए चिंता के बादल दूर हो जाने से उत्साह में वृद्धि होगी. घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया काम करेंगे. उनके साथ दिन आनंदपूर्वक गुजरेगा. मित्रों एवं स्वजनों से मुलाकात होगी. छोटे प्रवास का आयोजन भी हो सकता है. भाग्यवृद्धि होगी और विरोधियों के समक्ष विजय मिल सकती है.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 12 june 2023)

आनंद-उत्साह और तन-मन की प्रसन्नता आपमें चेतना और स्फूर्ति का संचार करेंगे. नए कार्य हाथ में लेंगे, तो उसमें सफलता मिलेगी. धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे. मन में कोई निर्णय लेते समय दुविधा की स्थिति रहेगी. परिवार के साथ स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे. प्रवास होगा. महिलाओं का दांपत्यजीवन आनंदमय और सुखमय बना रहेगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया