Ganga Expressway: 12 जिलों से होकर गुजरेगा मेरठ से प्रयागराज जाने वाला गंगा एक्सप्रेस वे, खासियत जानकर रह जाएंगे दंग

हाइलाइट्स

594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को 2025 में होने वाले कुंभ मेले से पहले पूरा करने का लक्ष्य
12 जिलों से होकर गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए मेरठ से प्रयागराज की दूरी महज 8 घंटे में पूरी हो सकेगी

मेरठ. योगी सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है. मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को 2025 में होने वाले कुंभ मेले से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. 12 जिलों से होकर गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए मेरठ से प्रयागराज की दूरी महज 8 घंटे में पूरी हो सकेगी.

594 किमी गंगा एक्सप्रेसवे जनपद मेरठ से शुरु होकर हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज पर समाप्त होगा. इस एक्सप्रेसवे पर दो महत्वपूर्ण नदियों गंगा एवं रामगंगा पर पुल का निर्माण भी किया जाएगा. इसके अलावा भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की लैंडिंग-टेक ऑफ के लिए शाहजहांपुर में 3.5 किमी लंबी हवाई पट्टी भी विकसित की जानी है. गंगा एक्सप्रेस वे पर कुल 18 फ्लाईओवर और 8 रोड ओवर ब्रिज बनेंगे.

गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए यूपी में गंगा के किनारे बसे शहरों और ग्रामीण इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी. यह एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास और राज्य के नागरिकों की आर्थिक उन्नति के लिए भी मददगार साबित होगा. इस एक्सप्रेसवे का निर्माण यूपी औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है. गंगा एक्सप्रेस वे के मेरठ और प्रयागराज में मुख्य टोल प्लाजा होंगे. इसके अलावा 12 अतिरिक्त रैम्प टोल प्लाजा होंगे. इसके तैयार होने के बाद मेरठ और प्रयागराज के बीच ट्रैवल टाइम कम हो जाएगा और दोनों शहरों के बीच 11 घंटे के बजाय सिर्फ 8 घंटे में सफर पूरा होगा. गंगा एक्सप्रेस वे पर अधिकतम स्पीड 120 किमी/घंटा तय की गई है.

आपके शहर से (मेरठ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Tags: Ganga Expressway, Meerut news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया