Haryana Police: योग और स्विमिंग से फिट होंगे पुलिस वाले! यहां लगने जा रही क्लास


कृष्ण बाली/अंबाला: हरियाणा में अब मोटी तोंद वाले पुलिसकर्मी जल्द ही फिट नजर आएंगे. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि जिन भी पुलिसकर्मियों की मोटी तोंद है, उन्हें अब योग और स्विमिंग करवाया जाएगा, ताकि उनकी तोंद कम हो सके और वे अपनी ड्यूटी फिटनेस के साथ कर पाएं.

अंबाला मंडल के IGP सिबास कविराज ने जानकारी देते हुए कहा कि 21 तारीख को मोटी तोंद वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को 7 और 14 दिन का योग और स्विमिंग कोर्स करवाया जाएगा. जिससे उनका स्वास्थ्य ठीक हो सके और जो भी बीमारियां हैं, उनसे बचा जा सके.

गृह मंत्री ने जारी किए थे ये आदेश
बता दें कि हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस कर्मियों को लेकर बड़े आदेश जारी किए थे. विज ने कहा था कि राज्य में कानून-व्यवस्था दुरुस्त करने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिसकर्मियों का फिट रहना बहुत जरूरी है. देखने में आया है कि कई पुलिसकर्मियों की तोंद निकल आई है और वे समय के साथ बढ़ती ही जा रही है. लेकिन अब जो मोटी तोंद वाले पुलिसकर्मी हैं, वे सड़क पर नजर नहीं आएंगे.

थानों में नहीं काम कर सकेंगे ऐसे पुलिसवाले
आदेश में विज ने कहा था कि मोटी तोंद के पुलिसवालों की ड्यूटी पुलिस लाइन में लगाई जाएगी, ताकि वे अपने स्वास्थ्य को ठीक कर सकें. आदेश में कहा गया था कि जिन पुलिसकर्मियों का वजन बढ़ गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में स्थानांतरित किया जाए. वहां वे व्यायाम करके अपना वजन कम करें उसके बाद वे थानों में ड्यूटी ज्वाइन कर सकेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 13:38 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया