12 जून 2023 का राशिफल: कर्क राशि वालों का भाग्य देगा साथ, सिंह, कन्या राशि वालों को हर कार्य संभलकर करना होगा

कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 12 june 2023)

आज आप धार्मिक काम और पूजा-पाठ में व्यस्त रहेंगे. मंदिर या किसी धार्मिक आयोजन में जाने का प्रसंग बन सकता है. परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय गुजरेगा. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. मन भी चिंता रहित होगा. आकस्मिक धन लाभ हो सकता है. भाग्य आपका साथ देगा.

सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 12 june 2023)

आज आपको हर काम संभलकर करना चाहिए. स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दें. स्वास्थ्य बिगड़ने से आकस्मिक खर्च आ सकता है. परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है. नियम विरुद्ध कोई काम आज ना करें. ईश्वर-स्मरण तथा आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी.

कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 12 june 2023)

आपका आज का दिन अनुकूलता से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ आप निकटता के क्षण का आनंद उठा सकेंगे. दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी. किसी नए व्यक्ति की ओर से आकर्षण अनुभव करेंगे. सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. उत्तम भोजन और वस्त्र आभूषण तथा वाहन की प्राप्ति होगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया