शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में नया वन मिनट ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. यहां पर शहरों की तरह रेड लाइट की तरह ट्रैफिक को रोका और छोड़ा जा रहा है. हालांकि, इसकी वजह से थोड़ी राहत और थोड़ी आफत देखने को मिल रही है. आम लोग जहां इस ट्रैफिक प्लान को फोलो कर रहे हैं. लेकिन सरकारी विभागों की गाड़ियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है. लगातार ये सरकारी गाड़ियां ट्रैफिक के दौरान लाइनों को तोड़कर आगे निकल रही हैं और इसकी वजह से जाम लग रहा है.
सोशल मीडिया पर लगातार ट्रैफिक लाइंस को तोड़ने की तस्वीरें सामने आ रही हैं, लेकिन शिमला पुलिस शायद गहरी नींद में है. फिलहाल, सोशल मीडिया पर लोग तस्वीरें सांझा करते हुए शिमला पुलिस को भी खरी-खरी सुना रहे हैं.
नए प्लान को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया
आपके शहर से (शिमला)

VIP नंबर का क्रेज: 195 गाड़ियों से 1 करोड़ से भी अधिक रुपए मिले, 0008 के लिये 8 लाख किये खर्च

अश्लील वीडियो कॉल कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 16 लाख रुपये, 60 पुलिसवालों ने दिन-रात एक कर शातिर के गैंग को दबोचा

BJP विधायक और कांग्रेस महिला नेता में तकरार, अनिल शर्मा की चंपा ठाकुर को फिर दी नसीहत

हिमाचल की पहली ‘बाल मुख्यमंत्री’ होंगी सुंदरनगर की 10वीं की छात्रा जान्हवी, जानें-पूरा मामला

हिमाचल में मौसमः जोगिंदनगर में 27 MM बारिश, मनाली में टूरिस्ट का जमावड़ा, 4 दिन बरसेंगे बादल

हिमाचल में हादसाः स्कूटर को उड़ाने के बाद घर में घुसी रोडवेज बस, 1 शख्स की मौत

VIDEO: घर से भागे प्रेमी जोड़ों को शरण-सुरक्षा देते हैं शंगचूल महादेव, मंदिर में एंट्री से डरती है पुलिस

VVIP नंबर का क्रेज: 8.10 लाख रुपये में बिका HP12-Q0008 नंबर!

Himachal Weather: हिमाचल में तप गए पहाड़, पावंटा में पारा 41 डिग्री पार, 3 दिन होगी मूसलाधार बारिश

प्रेमिका ने बनाया दवाब तो कर ली शादी, हनीमून के बहाने ले गया हिमाचल फिर दी दर्दनाक मौत
नए ट्रैफिक प्लान को लेकर लोगों की तरफ से मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. शिमला के बाशिंदे जहां इस प्लान की वजह से ज्यादा परेशान होने की बात कह रहे हैं. वहीं, एसपी संजीव गांधी का दावा है कि इस प्लान की वजह से लोगों को एक से दूसरी जगह पहुंचने में कम समय लग रहा है. वह खुद सड़कों पर उतर कर लोगों और ड्राइवरों से बात कर रहे हैं. उनका कहना है कि कुफरी के लिए पहले छराबरा में जाम लगता था, लेकिन अब यहां जाम नहीं लग रहा है.
क्या है नया ट्रैफिक प्लान
प्लान के तहत गाड़ियों 40:20, 30:30 और 20:40 सेकंड्स के अनुपात में रोका और छोड़ा जाएगा. यह प्लान कहीं ना कहीं शहरों के रेड लाइट प्लान की तरह है. मीडियम फ्लो में ट्रैफिक को 40:20 के फार्मूले के तहत 40 सेकंड के लिए गाड़ियां रुकेंगी और फिर 20 सेकंड के लिए छोड़ी जाएंगी. ट्रैफिक सामान्य होने पर 30-30 सेकंड की मूवमेंट रहेगी. इसी तरह ज्यादा गाड़ियों का फ्लो होने पर 20 सेकंड का हॉल्ट रहेगा और 40 सेकंड के लिए फिर ट्रैफिक चालू होगा.शिमला पुलिस का कहना है कि इस प्लान से शहर के 16 विभिन्न कंजेशन प्वाइंट पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी.
.
Tags: Shimla News Today, Shimla police, Shimla Tourism
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 13:07 IST






