चूरू की यह संस्था महिलाओं को सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग की फ्री में देगी ट्रेनिंग, जानिए आवेदन प्रक्रिया



 

 

 

 नरेश पारीक/ चूरू. नव गुरुकुल संस्था की ओर से अभिलाषा कार्यक्रम के तहत 15 माह का निःशुल्क आवासीय कोडिंग (सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग) प्रशिक्षण संचालित किया जाएगा. संस्था से जुड़े गणेश शर्मा ने बताया कि अभिलाषा कार्यक्रम में वंचित पृष्ठभूमि से संबद्ध बालिकाओं, महिलाओं, ट्रांसजेंडर को 15 माह का कोडिंग प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद इस क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में रोजगार भी दिया जाएगा.

गणेश शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है. दसवीं उत्तीर्ण नहीं होने की स्थिति में 8वीं कक्षा के स्तर की गणितीय और अंग्रेजी दक्षता टेस्ट पास कर लेने पर आवेदक की पात्रता पर विचार किया जाएगा. आयु सीमा 17 से 28 वर्ष रहेगी. पूरी तरह निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंग्रेजी और कम्युनिकेशन में दक्षताएं विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

 

इन नंबरों पर करें संपर्क

प्रशिक्षण के बाद लगभग 15 हजार रुपए प्रतिमाह वेतन पर आईटी कंपनियों में नौकरी दिलाई जाएगी. कार्यक्रम के बारे में अधिक जानकारी के लिए 8890875312, 8891300300 पर संपर्क किया जा सकता है. वॉट्सएप्प नंबर 8891300300 पर भी संपर्क किया जा सकता है. कला, वाणिज्य, विज्ञान किसी भी विषय से जुड़े लोग कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं. ऑनलाइन टेस्ट देने के लिए https://rb.gy/ios12 पर विजिट किया जा सकता है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया