Mood-Boosting Foods: महिलाएं निराशा दूर करने के लिए रोज खाएं 5 फूड्स, मूड रहेगा अच्छा, सेहत में भी आएगा सुधार

हाइलाइट्स

अधिक से अधिक विटामिन डी युक्‍त चीजों को डाइट में शामिल करें.
आप डाइट में नट्स, अनाज, बीन्‍स, सी-फूड्स, लीन मीट को शामिल करें.

Foods To Support Mental Health: हमारे खान पान की आदतों को असर सेहत पर सबसे ज्‍यादा पड़ता है. यह हमारी मानसिक सेहत को भी काफी प्रभावित करते हैं. ऐसे में अक्‍सर महिलाएं परिवार और बच्‍चों की देख रेख में इतना अधिक व्‍यस्‍त रहती हैं कि वे खुद का ख्‍याल रखने में लापरवाही कर जाती हैं और इस वजह से वे शारीरिक ही नहीं, मानसिक रूप से भी परेशानियों में घिर जाती हैं. ऐसे हालात में डिप्रेशन, स्‍ट्रेस, निराशा, थकान आद‍ि की समस्‍या उन्‍हें मेंटली कमजोर बनाने लगती हैं और यह कई बार उनके लाइफ के लिए भी खतरनाक बन जाता है. यहां हम बता रहे हैं कि महिलाएं किन चीजों को अपने डाइट में शामिल कर खुद को निराशा से बचा सकती हैं और सेहतमंद व खुशहाल जी सकती हैं.

मूड बेहतर बनाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

विटामिन डी का सेवन
हेल्‍थलाइन के मुताबिक, अगर आपके शरीर में विटामिन डी कमी हो रही है तो ये शारीरिक ही नहीं, मानसिक सेहत को भी डायरेक्‍ट प्रभावित करता है. यही नहीं, इसकी कमी से डिप्रेशन जैसी समस्‍या भी हो सकती है. इसके लिए खासतौर पर महिलाओं को अपने डाइट में मशरूम, फिश, मिल्‍क को जरूर शामिल करना चाहिए.

सिलेनियम रिच फूड
अच्‍छी सेहत के लिए सिलेनियम रिच फूड काफी जरूरी होता है. शोधों के मुताबिक, अगर शरीर में सिलेनियम की कमी हो जाए तो वे डिप्रेशन तक की शिकार हो सकती हैं. इसके लिए आप डाइट में नट्स, अनाज, बीन्‍स, सीफूड्स, लीन मीट को शामिल करें.

इसे भी पढ़ें : Period Problem Reasons: पीरियड मिस हो गया? जरूरी नहीं प्रेग्नेंसी ही हो, 5 कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार

ओमेगा 3 फैटी एसिड
ब्रेन को इंप्रूव करने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड काफी जरूरी होता है. यह डिप्रेशन को दूर करता है और हैप्‍पी हार्मोन्‍स को भी एक्टिव करने में मदद करता है. इसके लिए आप डाइट में फिश, ड्राई फूड्स, कनोला ऑयल, फ्लेक्‍स सीड, डार्क ग्रीन लीफी वेजिटेबल का सेवन करें.

इसे भी पढ़ें : महिलाएं 5 तरीकों से करें बच्चों की बेहतर परवरिश, बन जाएंगी रोल मॉडल, किड्स भी बनेंगे स्मार्ट

गुड कार्ब
मूड को बूस्‍ट करने के लिए गुड कार्ब का सेवन भी आपके लिए फायदेमंद होता है. यह सेरोटोनिन को बढ़ाता है जिससे मूड लिफ्ट करने में मदद मिलती है. जब भी आप लो महसूस करें या निराशा अनुभव करें तो आप होल ग्रेन फूड का सेवन कर मूड को बेहतर बना सकते हैं. इसके अलावा आप फल, सब्‍जी, फाइबर रिच फूड का सेवन करें.

किन चीजों से रहें दूर
हेल्‍थलाइन
के मुताबिक, अगर आप अपने खराब मूड से परेशान हैं तो बेहतर होगा कि आप अपने डाइट से कैफीनयुक्‍त चीजों को दूर रखें. इसके अलावा अल्‍कोहल आदि से भी दूरी बनाएं. ये चीजें आपकी समस्‍या को और बढ़ देती हैं.

Tags: Lifestyle, Mental diseases, Women

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया