दौसा पीजी कॉलेज में होगी साइंस की पढ़ाई, साइंस के इन विषयों से कर सकेंगे पीजी, जानिए डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कालूराम जाट/ दौसा.दौसा पीजी कॉलेज में साइंस पीजी की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी है. जो विद्यार्थी दौसा पीजी में साइंस के कुछ विषय नहीं होने से जिले से बाहर जाना पड़ता था वह विद्यार्थियों दौसा में साइंस विषय से पीजी कर सकेंगे.

आपके शहर से (दौसा)

पीजी कॉलेज में नवीन संकाय विषय खुलने से विद्यार्थियों को स्नातक के बाद उच्च स्नातक की पढ़ाई के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. दौसा जिला मुख्यालय पर पंडित नवल किशोर शर्मा पीजी कॉलेज में और दूसरा लालसोट कॉलेज में नए विषय खोले गए हैं. नए विषय की स्वीकृति के बाद कॉलेजों में इसी सत्र से विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा.

दौसा पीजी कॉलेज में पीजी के अंतर्गत नए विषय गणित, प्राणीशास्त्र, भौतिकशास्त्र,वनस्पतिशास्त्र, विषय खोले गए हैं. अब पीजी साइंस में इन सभी विषयों से पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को जिले से बाहर जाना नहीं पड़ेगा. कॉलेज में फैकल्टी के लिए 14 पद भी स्वीकृत किए हैं. इसमें 8 सहायक आचार्य और 3-3 प्रयोगशाला सहायक प्रयोगशाला लगाए हैं.

पीजी कॉलेज में अभी स्नातकोत्तर में रसायन शास्त्र ही है. जिसमें 30 सीट स्वीकृत है पीजी में गणित, प्राणीशास्त्र, भौतिकशास्त्र, वनस्पतिशास्त्र, विषय में स्वीकृति से हर साल 150 विद्यार्थियों को पीजी साइंस में एडमिशन की सुविधा मिलेगी और इस तरह दौसा के लालसोट कॉलेज में भी 250 स्टूडेंट दाखिला ले सकेंगे.

लालसोट कॉलेज में स्नातक के अंतर्गत समाजशास्त्र, अंग्रेजी साहित्य, अर्थशास्त्र और चित्रकला के नए विषय की स्वीकृति मिली है. साथ ही स्नातकोत्तर साइंस में प्राणीशास्त्र और कला वर्ग में इतिहास व हिंदी साहित्य नई विषय होंगे. सोसाइट के तहत कार्मिकों को उपलब्धताहोने पर नवीन महाविद्यालय में विधा संभल मॉडल पर विषय विशेषज्ञ अनुभवी लोगों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में लगाया जाएगा.

Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें