School Reopening: गर्मी की छुट्टियां खत्म, कल से खुलेंगे स्कूल, इन बच्चों को करना होगा इंतजार

नई दिल्ली. School Reopening, Education News: गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने को तैयार हैं. बच्चे भी स्कूल जाने को उत्साहित हैं. हालांकि अभी मानसून पूरी तरह से एक्टिव नहीं हुआ है, लेकिन स्कूल खोलने की घोषणा कर दी गई है. कक्षा 6वीं से 12वीं तक के स्कूल कल यानी 12 जून से खुलेंगे. वहीं कक्षा 1 से 5वीं तक के स्कूल 14 जून बुधवार से शुरू होंगे. इस बारे में तमिलनाडु के स्कूली शिक्षा मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी ने कहा है कि गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने में देरी के बावजूद शिक्षा विभाग सुनिश्चित करेगा कि पाठ्यक्रम पूरा हो.

मंत्री ने कहा, संभव है कि पाठ्यक्रम पूरा कराने के लिए शिक्षकों को समय देने के लिहाज से शनिवार को भी विद्यालयों को खोला जा सकता है. स्कूली शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘हम शनिवार को स्कूलों के लिए कामकाजी दिवस बनाने पर विचार कर रहे हैं ताकि छात्रों पर ज्यादा बोझ ना पड़े और शिक्षक पाठ्यक्रम पूरा कर सकें.’’

1 जून से खुलने थे स्कूल
तमिलनाडु में राज्य बोर्ड का पाठ्यक्रम मानने वाले विद्यालयों को गर्मी की छुट्टियों के बाद एक जून को खुलना था, लेकिन राज्य सरकार ने छठी से 12वीं तक के लिए 12 जून से और पहली से पांचवीं तक के लिए 14 जून से विद्यालय खोलने का फैसला किया है. स्कूल खुलने का इंतजार कर रहे बच्चों के लिए यह राहत भरी खबर है. लंबे समय के बाद एक बार फिर से स्कूल कैंपस बच्चों से गुलजार होंगे.

ये भी पढ़ें-
Board Result: ‘पैलेट गन’ से गई थी देखने की शक्ति, 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम, IAS बनने का है सपना 
Success Story: खेत में काम करने वाली लड़की ने किया टॉप, पढ़िए कैसे मिली सफलता, गांव में जश्न का माहौल

Tags: Education news, School education, School reopening

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया