यूपी में 5 साल तक का वाहन चालान माफ, क्या आपकी गाड़ी का भी कटा है चालान? घर बैठे मोबाइल में चेक करें स्टेटस


हाइलाइट्स

यूपी सरकार ने 5 साल की अवधि के सभी ट्रैफिक चालान को निरस्त किया.
साल 2017 से 2021 के बीच के ट्रैफिक चालान माफ किए गए हैं.
ट्रैफिक चालान का स्टेटस पता करना बेहद आसान है.

Check UP Traffic Challan Status: उत्तर प्रदेश सरकार ने निजी और कमर्शियल वाहन चालकों को बड़ी सौगात दी है. राज्य सरकार ने 5 साल तक के वाहन चालान को माफ कर दिया है. ऐसे में जिन लोगों ने लंबे समय से वाहन चालान का भुगतान नहीं किया था उनके भी चालान माफ कर दिए गए हैं. यूपी सरकार के इस फैसले के बाद राज्य में लाखों वाहन चालकों के बीच खुशी की लहर है.

यह उन वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है, जिनके चालान 1 जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच विभिन्न ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए काटे गए थे. इस अवधि के बीच जितने भी चालान काटे गए थे, सभी को निरस्त कर दिया गया है. ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आपकी गाड़ी पर कटा चालान कैंसिल हुआ या नहीं. इसके लिए हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसकी मदद से आप अपनी गाड़ी पर चालान का स्टेटस चेक कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं…

यह भी पढ़ें: VIDEO: महिंद्रा थार ने मनवाया मजबूती का लोहा, टक्कर के बाद ट्रैक्टर के हुए 2 टुकड़े

ऐसे चेक करें चालान का स्टेटस
वाहन पर चालान का स्टेटस चेक करने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. बल्कि आप घर बैठे ही इसे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

  • इसके लिए आपको उत्तर प्रदेश ट्रैफिक विभाग की वेबसाइट पार्क प्लस (https://parkplus.io/c/uttar-pradesh-challan-information) में जाना है.
  • वेबसाइट के डैशबोर्ड पर आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर इंटर करने का फील्ड दिखेगा. इस फील्ड में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना है.
  • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करते ही आप जैसे ही ‘गेट डिटेल्स’ पर क्लिक करेंगे आपको ओटीपी के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने को कहा जाएगा.
  • यहां आपको आपने वाहन के रजिस्ट्रेशन के साथ लिंक कराए गए मोबाइल नंबर को दर्ज करना है. मोबाइल नंबर को दर्ज करने के बाद आपको उस नंबर पर ओटीपी भेजी जाएगी जिसे वेरीफाई करते ही आपको चालान स्टेटस का पता चल जाएगा.

यह भी पढ़ें: कल की आई कार तोड़ रही Tata-Mahindra के ग्राहक, एक महीने में कर डाली बंपर बिक्री, Hyundai के भी छूटे पसीने

परिवहन पोर्टल से लें मदद
आप अपने वाहन के चालान का स्टेटस केंद्र सरकार के परिवहन पोर्टल से भी पता कर सकते हैं.

  • इसके लिए आपको परिवहन पोर्टल की वेबसाइट (https://echallan.parivahan.gov.in/index/accused-challan) पर जाना है.
  • यहां आप चालान नंबर, वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर या ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करके चालान का स्टेटस पता कर सकते हैं.

Tags: Auto News, E Challan, Traffic rules, Uttar pradesh latest news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया