अब आएगा आम का डबल मजा! खाइए मैंगो सोनपापड़ी और लड्डू; बेहद अनोखा है स्वाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरिकांत शर्मा/आगरा. गर्मी का सीजन चल रहा है और आम की बात ना हो भला यह कैसे हो सकता है ? आम की वैरायटी की बात करें तो अकेले भारत में 1000 से अधिक आम की वैरायटी है. लेकिन आम की वैरायटी के साथ-साथ आपको अगर आम से बनी मिठाई मिल जाए तो फिर क्या ही कहने. यह तो सोने पर सुहागा जैसी बात है.

आगरा के भगत हलवाई ने आम के साथ एक्सपेरिमेंट करके पहली बार आम सोनपापड़ी रोल और आम से बूंदी के लड्डू बनाए हैं. इन्हें लोग बड़े चाव से खरीद रहे हैं. पहली बार आगरा शहर में मैंगो की सोनपापड़ी रोल और बूंदी के लड्डू बनाये गए है. आम की सोनपापड़ी रोल और बूंदी के लड्डू को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं .यह आगरा खंदारी स्थित भगत हलवाई की मिठाइयों की दुकान पर उपलब्ध है. इसे बनाने के लिए ड्राई फ्रूट्स और आम पापड़ का इस्तेमाल किया गया है.

आम पापड़ से तैयार हुई सोनपापड़ी रोल
भगत हलवाई के ऑनर सिद्धांत भगत बताते हैं कि सबसे पहले जिस तरह से परंपरागत तौर पर सोनपापड़ी तैयार होती है ठीक उसी तरह से तैयार करते हैं. लेकिन इसमें आम के दीवानों के लिए आम फ्लेवर और मैंगो पापड़ इस्तेमाल किया जाता है. कई सारे ड्राइफ्रूट्स इस्तेमाल किए जाते हैं. तब जाकर सोनपापड़ी रोल तैयार होता है. वहीं बूंदी के लड्डू की बात की जाए तो बूंदी बनाते वक्त इसमें मैंगो फ्लेवर और कई सारे ड्राई फूड का कॉन्बिनेशन होता है. इसे प्योर देसी घी में तैयार किया जा रहा है.

मैंगो सोनपापड़ी रोल और मैंगो बूंदी लड्डू देखकर ही मुंह में आ जाता है पानी
लोगों की दीवानगी मैंगो सोन पपड़ी रोल और बूंदी के लड्डू की तरफ तेजी से बढ़ रही है. मैंगो सोनपापड़ी रोल 600 रुपये प्रति किलो व मैंगो बूंदी लड्डू 560 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं. वहीं मैंगो सोनपापड़ी रोल खरीदने आए अंकित का कहना है कि सोनपापड़ी और बूंदी के लड्डू देखने में बेहद लजीज लगते हैं. देखते ही मुंह में पानी आ जाता है और खाने को मन ललचाता है. वह एक 1 किलो मैंगो मिठाई लेकर घर जा रहे हैं और इसका स्वाद चखेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 16:08 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें