
हाइलाइट्स
युबारी खरबूजे को ग्रीन हाउस में सूरज की रौशनी में उगाया जाता है.
ये खरबूजा सेहत और स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
Most Expensive Fruit Yubari Melon: हजार, दो हजार रुपये किलो वाले फल तो आपने शायद खाये हों. लेकिन क्या कभी ऐसे फल का स्वाद चखा है, जिसकी कीमत लाखों में हो. टेस्ट ही नहीं शायद आपने ऐसे फल के बारे में कभी सुना भी न हो. तो आपको बता दें कि एक फल ऐसा भी है जिसे दुनिया का सबसे महंगा फल कहा जाता है. तो आइये आज हम आपको बताते हैं युबारी मेलन या युबारी खरबूजे (Yubari melon) के बारे में जो जापान में उगाया जाता है.
बता दें कि युबारी मेलन की कीमत इतनी ज्यादा है जितने में एक लग्जरी गाड़ी खरीदी जा सकती है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों है? तो बता दें कि इसकी इतनी ज्यादा कीमत की वजह है युबारी खरबूजे के औषधीय गुण. जिसके लिए जापान के रिच लोग इसको खाना पसंद करते हैं. तो आइये जानते हैं युबारी मेलन के बारे में.
ये भी पढ़ें: ड्राई फ्रूट्स में लग जाते हैं कीड़े और फंगस, 5 तरीकों से करें स्टोर, बने रहेंगे एकदम फ्रेश
इतनी है खरबूजे की कीमत
दुनिया के सबसे महंगे दामों में मिलने वाले युबारी खरबूजे की कीमत जानकारी के अनुसार 20 लाख रुपये प्रति किलो है. इस फल की पैदावार जापान में ही की जाती है. प्रीमियम फ्रूट माने जाने वाले युबारी मेलन की अत्यधिक कीमत की वजह से ये लोकल या सुपर मार्केट में आसानी से देखने को नहीं मिलता है.
ये भी पढ़ें: स्नैक्स के नाम पर कुछ भी न डालें प्लेट में, 8 नमकीन चीजें हैं बेस्ट, टेस्ट और हेल्थ का मिलेगा डबल डोज
ऐसे होती है पैदावार
युबारी खरबूजे की फसल बहुत सीमित मात्रा में ही की जाती है और इसको एक्सपोर्ट करने की इजाजत भी नहीं है. इस फल को ग्रीन हाउस में सन लाइट में उगाया जाता है. दरअसल इस खरबूजे को मुख्य तौर पर युबारी शहर में ही उगाया जाता है. क्योंकि वहां का मौसम इस खरबूजे की खेती के लिए अनुकूल है. जिसकी वजह से इसको युबारी खरबूजे के नाम से जाना जाता है. युबारी खरबूजे काफी नाजुक होते हैं, जिसकी वजह से इसकी खेती से लेकर स्टोरेज तक का काम काफी मेहनत का होता है.
खरबूजे के फायदे
खरबूजे में मौजूद पानी, एंटी-ऑक्सिडेंट, विटामिन और मिनिरल सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं. मेडिकल न्यूज टुडे के अनुसार खरबूजा खाने से ब्लडप्रेशर और अस्थमा जैसी दिक्कत कंट्रोल में रहती है. तो वहीं बॉडी को हाइड्रेटेड रखने और डाइजेशन को बेहतर बनाने में भी खरबूजा काफी फायदेमंद है. माना जाता है कि इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर के खतरे को कम करने में भी अच्छा रोल निभा सकते हैं. इसके साथ ही ये स्किन और बालों के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है.(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Fruits, Lifestyle, World
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 16:12 IST






