
पीयूष पाठक /अलवर. जिले में नौतपा के बाद गर्मी ने एक बार फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए. हालांकि, नौतपा के चलते जिले में इतनी गर्मी नहीं पड़ी. लेकिन पिछले 2-4 दिनों से प्रचंड गर्मी से शहर वासी गर्मी से परेशान दिखाई दिए. तापमान में भी तेजी दिखाई दी. दो दिनों से नौतपा में तापमान 34 -35 डिग्री रहा.
ऐसे में शहरवासी बचाव के लिए कई प्रकार के जतन कर रहे है. लोग शाम के समय में स्विमिंग पूल का रुख कर रहे हैं. कई लोग पार्क का रुख कर रहे हैं. ऐसे में जो लोग बाहर नहीं निकल पा रहे, उन्होंने अपने बच्चों के लिए मिनी स्विमिंग पूल खरीदना एक अच्छा विकल्प माना. जिसके चलते शहर में जगह जगह लग रही दुकानों पर मिनी स्विमिंग पूल की डिमांड बढ़ गई. इससे सड़क पर दुकान लगा रहे लोगों को भी पिछले कुछ दिनों से अच्छी आय होने होने लगी.
गर्मियों में तीन महीने लगाते है दुकान
दुकानदारों ने बताया कि हम यहां करीब 4-5 सालों से दुकान लगा रहे हैं. उन्होंने ने बताया कि यहां इस तरह की दुकान लगाने वाले बाहरी लोग हैं. जो आय के साधन के लिए यहां आकर दुकान लगाते है. इन सभी की दुकानें अस्थाई है. यहां पर बड़ी दुकानों पर मिलने वाले पूल से कम कीमत पर मिनी स्वीमिंग पूल मिल रहे है. यहां एक साल के बच्चे से लेकर युवाओं तक के लिए स्विमिंग पूल मिलते है. जिसे आसानी से घर पर रखा जा सकता है. इनकी कीमत के बारे मे दुकान दार ने बताया कि इनके यहां 100 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक के पूल मिलते है. यह अस्थाई दुकान गर्मियों के समय यहां तीन महीने लगती है. पिछले कुछ दिनों से ग्राहकों का आना बढ़ गया है. इसके कारण इनके ब्रिकी मे बढ़ोतरी हुई है.
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 17:11 IST






