दौसा में 5 दिवसीय डे-नाईट अन्तरराष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट, 500 फुटबालों के साथ मनाएंगे गोल्डन जुबली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कालू राम जाट/ दौसा.भवानी स्पोर्टस क्लब द्वारा 5 दिवसीय डे नाईट अन्तर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट होगा. क्लब के 61वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य आयोजित हो रहा फुटबाल टूर्नामेंट 10 जून को शुरू होकर 14 जून तक चलेगा. इसमें नेपाल व भूटान समेत हमारे देश के राज्यों की नामचीन टीमें होंगी शामिल. टूर्नामेंट अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि फुटबाल के महासंग्राम में देश-विदेश की नामचीन टीमें पंजाब, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, हरियाणा, राजस्थान, नाईजीरियन इलेवन व मेजबान भवानी क्लब सहित 9 टीमें भाग लें रही है. विजेता टीम को एक लाख रूपए नकद व ट्रॉफी औरउपविजेता को पचास हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा.

डे-नाइट मैच शाम 6 बजे होंगेशुरू

कार्यकारी अध्यक्ष अरूण शर्मा ने बताया कि उद्घाटन मैच के बाद दिनांक 11, 12 व 13 जून को प्रतिदिन 2 मैचों खेले जाएंगे. जिसका प्रथम मैच शाम को 6 से 8 बजे और दूसरा मैच रात्रि 8.30 बजे से शुरू होगा. 10 जून से 14 जून तक होने वाले मैच में बेस्ट गोल और बेस्ट स्कोरर को सम्मानित किया जाएगा.

500 फुटबालों के साथ मनाएंगे गोल्डन जुबली
टूर्नामेंट के सचिव राजेश डगलाव ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए 500 फुटबालों के साथ गोल्डन जुबली महासंग्राम का आगाज होगा. सभी फुटबालों को नन्हें खिलाड़ियों को वितरित की जाएंगी. मीडिया प्रभारी प्रवीण बोहरा ने बताया टूर्नामेंट का आगाज भव्य आतिशबाजी के साथ करेंगे.

दूधिया रोशनी से नहाएगा देवगिरी पर्वत
क्लब प्रवक्ता कमलेश तिवाड़ी ने बताया कि टूर्नामेंट से पहले बाबा नीलकंठ देवगिरी पर्वत से लेकर भवानी क्लब मैदान को दूधिया रोशनी से सजाया जाएगा. पूर्व संध्या पर 9 जून को शाम 5 बजे भवानी क्लब मैदान पर संगीतमय सुंदरकांड व सर्वसमाज के द्वारा पंच महादेव की मोबाइल की रोशनी से महाकाल की महाआरती तथा महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा.

आपके शहर से (दौसा)

उद्घाटन कार्यक्रम में यह मुख्य लोग होंगे शामिल
टूर्नामेंट का उद्घाटन कार्यक्रम शनिवार 10 जून को शाम 5 बजे होगा. जिसके मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड, टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक और राज्यसभा सांसद डॉ किरोड़ीलाल मीना, कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीना, पूर्व विधायक शंकरलाल शर्मा, कलेक्टर कमर चौधरी, एसपी संजीव नैन, नगर परिषद सभापति ममता चौधरी होंगे.

Tags: Hindi news, Local18, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें