गंडक नदी के किनारे युवती की हत्या कर चेहरे को तेजाब से जलाया, एसपी ने जांच के लिए एसआईटी का किया गठन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोविंद कुमार/गोपालगंज. गंडक नदी के दियरा इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक युवती की हत्या कर दी. वारदात के बाद चेहरे को तेजाब से जला दिया. घटना मांझा थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव की है. 20 वर्षीय युवती की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस को घटनास्थल से एक गैलेन मिला है, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ लाया गया था. घटनास्थल पर काफी मात्रा में युवती के शरीर से निकला ब्लड फैला हुआ था.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि मांझा थाना क्षेत्र के मुंगरहा गांव के चंवर में 20 वर्षीय एक युवती का को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस देर रात जब मौके पर पहुंची तो युवती के कपड़े क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था. घटनास्थल पर वाहन के निशान मिले. पुलिस रात में ही शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया.

हत्या के बाद चेहरे को तेजाब से जलाया
थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगा रहा है कि युवती की हत्या कर शव को कही से लाकर दियारा क्षेत्र में फेंक दिया गया है. युवती की हत्या करने के बाद उसके चेहरे पर तेजाब फेंक कर चेहरे को जलाने का प्रयास किया गया है.

आपके शहर से (गोपालगंज)

हालांकि अभी तक युवती की शिनाख्त नहीं हुई है. पुलिस शिनाख्त में जुट गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पहचान होने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा. लेकिन जिस तरह से दियरा इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे आस-पास के गांव के ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है. गंडक नदी के दियरा में इसके पहले भी इस तरह की वारदात हो चुकी है.

गैंगरेप की आशंका पर मेडिकल बोर्ड ने किया पोस्टमार्टम
युवती के साथ हत्या से पहले गैंगरेप की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस की रिपोर्ट पर डॉक्टरों की मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम किया है. पोस्टमार्टम के बाद ज्वलनशील पदार्थ को जांच के लिए फॉरेंसिंक लैब भेजा जा रहा है.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गैंगरेप की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी. वैसे पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है. हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआइटी गठित की है. एसपी ने बताया कि सदर एसडीपीओ प्रांजल, सदर इंस्पेक्टर हीरालाल प्रसाद, मांझा थानाध्यक्ष विशाल आनंद कुमार की टीम को शामिल किया गया है. एसआइटी पूरे मामले की जांच कर रही है. आस-पास के जिलों की पुलिस से संपर्क कर मृतका की पहचान के लिए छानबीन की जा रही है.

Tags: Bihar News, Crime News, Gopalganj news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें