सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने फिर किया कमाल, पीपल के पत्ते पर बना दी इस राजनेता की तस्वीर, देखें यह मनमोहक तस्वीर

नकुल कुमार/पूर्वी चंपारण. सामसायिक विषयों को रेत पर उकेरने वाले पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन बिजबनी निवासी राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार एक बार फिर चर्चा में है. इस बार उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर पीपल के पत्ते पर उकेर कर बधाई दी है. इतना ही नहीं उन्होंने इस पत्ते पर उनकी तस्वीर के साथ हैप्पी बर्थडे लालू जी भी लिखा हुआ है. तस्वीरों में देखते हैं मधुरेंद्र की कलाकारी.

लालूजी की तस्वीर को दिखाते हुए सैंड आर्टिस्ट.

1. सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर उनकी तस्वीर पीपल के पत्ते पर उकेर कर बधाई दी है.
2. दरअसल, आज लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्मदिन था. इस मौके के मधुरेंद्र ने अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है.

आपके शहर से (पूर्वी चंपारण)

पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण

पीपल के पत्ते पर लालू जी की तस्वीर बनाते हुए मधुरेंद्र.

3. पीपल के पत्ते पर कलाकृति उकेरने के लिएइस भीषण गर्मी में भी सैंड आर्टिस्ट ने पूरी तन्मयता से अपने घंटे दिए. तब जाकर उनकी तस्वीर अपने दिल से निकाल कर पत्तेपर उकेरने में कामयाबी पाई.

पीपल के पत्ते पर बनाई गई लालू जी की तस्वीर.

4. पीपल के पत्ते पर लालू जी की तस्वीर उकेड़ने वाले सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कहते हैं कि वे उन्हें हरित बधाई देना चाहते थे.
5. पीपल के पत्ते को आसमान की ओर करके वे न सिर्फ लालू यादव की तस्वीर दिखा कर बधाई दे रहे हैं, बल्कि उनकी तुलना आसमान से कर रहे हैं
6. इससे पूर्व भी सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र नेकई कलाकारों एवं राजनीतिक हस्तियों की तस्वीर को सैंड आर्ट के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया है.

Tags: Bihar News, Champaran news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More