Jobs News: रायपुर में यहां लगा रहा प्लेसमेंट कैंप, कई पदों पर होगी भर्ती, 40 हजार तक सैलरी!

रामकुमार नायक/रायपुर: छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है. उनके पास रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है. रायपुर में 13 जून को प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है. इस कैंप में 129 से अधिक पदों पर भर्ती होगी, जिसमें सैलरी 40 हजार रुपये तक दी जाएगी.

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के जरिए 13 जून को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. यह जिला रोजगार कार्यालय पुराना पुलिस मुख्यालय में प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा. इस प्लेसमेंट कैम्प का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है.

इन कंपनियों में होगी भर्ती
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के उप संचालक ने बताया कि इस कैंप के माध्यम से पाइन मेटरिंग लैब और रोबो ऑटोमेशन प्राइवेट लिमिटेड, पीएनजी उत्पाद, सीआर कैपिटल, जेनिक्स नौकरी इत्यादि संस्थानों द्वारा भर्ती की जाएगी.

आपके शहर से (रायपुर)

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

इन योग्यता वाले करें आवेदन
प्लेसमेंट कैंप में 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थियों की भर्ती होगी. विभिन्न संस्थाओं में भर्ती किए जाने वाले पदों में इंजीनियर, क्लस्टर हेड, सेल्स मैनेजर, टेक्नीशियन, ड्राइवर, डिलीवरी बाय, अकाउंटेंट, रिशेप्शनिस्ट, ऑपरेशन हेड, डिजिटल मैनेजर, टेलीकालर, हिन्दी टाइपिस्ट, विडियो एडिटर इत्यादि 129 पद शामिल है, जिन पर अधिकतम वेतन 40 हजार रुपये तक होगा.

Tags: Chhattisgarh New, Jobs news, Local18, Raipur news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More